S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : ग्राम पंचायत में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल , हितग्राहियों के मूलक योजनाओं में सचिव लगा रहा पलीता

0 417

 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। यू तो ग्राम पंचायतों में आए दिन भ्रष्टाचार के कोई न कोई नए मामले उजागर होते रहते हैं। मानो पंचायतों में भ्रष्टाचार करना अब मामूली सी बात रह गई है। आए दिन कहीं सचिव तो कहीं सरपंच कोई ना कोई भ्रष्टाचार की नई-नई कसीदे लिखते रहते हैं, जिन्हें हम आए दिन अपने समाचार पत्रों के माध्यम से उजागर करते रहते हैं। शासन ने भी कई पंचायतों के ऊपर कार्यवाही भी की फिर भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे,।

मामला कुछ इस प्रकार

मामला जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसौढ़ का है जहां पर शासकीय नियमों का उल्लंघन करके सहायक सचिव धर्मेंद्र सिंह बघेल। विगत 3 वर्षों से नियम विरुद्ध तरीके से प्रभारी सचिव के पद पर पदस्थ रहकर पंचायत के अंदर भ्रष्टाचार की सारी हदों को पार कर चुके हैं। जोकि प्रभारी सचिव धर्मेंद्र सिंह बघेल ग्राम पसौढ के स्थानीय निवासी है। जिसके चलते तथाकथित व्यक्ति के द्वारा पंचायत में मनमाने तरीके से शासन के नियमों को ताक में रखकर भारी मात्रा में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
पंचायत में चल रहा भाई भतीजावाद

जो कि शासन के द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों को ई ग्राम पंचायतों के रूप मे तब्दील किया गया। जिससे पंचायतों में होने वाले कार्यों में पारदर्शिता आ सके।
लेकिन पसौढ़ पंचायत में या हाल है कि आज दिनांक तक कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल सामग्री उपलब्ध नहीं है। जिसका फायदा उठाकर प्रभारी सचिव धर्मेंद्र सिंह बघेल के द्वारा पंचायतों में होने वाले कार्यों को अपने ही सगे संबंधियों दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पंचायत के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों के द्वारा जनपद सीईओ से की है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि सचिव के द्वारा इस प्रकार के कृत्य किए जा रहे हैं। जिससे ग्राम पंचायत के कार्य योजना संबंधित गोपनीयता भंग होती जा रही है।

हितग्राही मूलक योजना में लगा सेंध

जोकि शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रभारी सचिव के द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में भारी मात्रा में उलटफेर किया जा रहा है जिससे शासन की योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित होता जा रहा है । इतना ही नहीं बल्कि सचिव के द्वारा कभी भी मासिक बैठकों का आयोजन नहीं किया जाता है। और ना ही ग्राम सभा से संबंधित सूचना ग्राम सभा के पदाधिकारियों को दी जाती हैं।

शिकायत पर शिकायत कार्यवाही शून्य

शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार पत्रों के माध्यम से हम सभी ने ग्राम पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार की जानकारी जनपद सीईओ को दी गई है किंतु आज दिनांक तक अधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।

इनका कहना

कई बार नहीं परसों ही शिकायतकर्ता आए थे मेरे पास और
हमने जांच टीम गठित कर दी है जांच के लिए भेजेंगे और जांच में जो सामने आएगा उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

संजीव तिवारी

सीईओ जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.