S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा , संभाग की सहभागिता के साथ संघ का तीन... शहडोल : सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक शहडोल : गोहपारू विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में भ्रष्टाचार की चिड़ियां ,विद्यालय के शासकीय फंडों म... अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ...

धनपुरी : चहेते ठेकेदार को खुश करने के चक्कर में क्या नगर पालिका धनपुरी बनी भू माफिया ????? ,  नहीं मिली भूमि तो निजी पट्टे की भूमि पर ही करवा डाला सीसी रोड का निर्माण ।

0 376

चहेते ठेकेदार को खुश करने के चक्कर में क्या नगर पालिका धनपुरी बनी भू माफिया ?????

 नहीं मिली भूमि तो निजी पट्टे की भूमि पर ही करवा डाला सीसी रोड का निर्माण

शहडोल (संजय गर्ग) । यूं तो आए दिन हम आपको अलग-अलग प्रकार के भूमि का दोहन कर रहे अनेकों प्रकारों के भू माफियाओं से अवगत कराते आ रहे हैं किस प्रकार भूमाफिया पूरे जिले में सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं इससे हर कोई वाकिफ है।

अब तक तो आपने केवल अलग जगह अलग-अलग भूमियों पर अवैध कब्जा कर रहे भू माफियाओं के बारे में ही पड़ा या सुना होगा ।

लेकिन आज हम आपको पट्टे की भूमि पर कब्जा कर रहे पूरे के पूरे अमले से अवगत कराएंगे।

 यह है मामला 

मामला धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 का है जहां पर अनधिकृत रूप से निजी पट्टे की भूमि पर बगैर भू स्वामियों के सहमति के नगर पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

दरअसल वार्ड नंबर 21 में खसरा नंबर 1887/2/1 रखवा हेक्टर की भूमि जोकि भू स्वामियों की संयुक्त पट्टे की निजी भूमि है शिकायतकर्ता राहुल कुशवाहा द्वारा बताया गया कि उनकी निजी भूमि पर नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से बिना सहमति के सी सी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी शिकायत राहुल कुशवाहा के द्वारा इसके पूर्व भी की जा चुकी है पर आज तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।

 ठेकेदार दे रहा धमकी

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब से उसने शिकायत की है उसके बाद से ठेकेदार मोहन सोनी द्वारा शिकायतकर्ता को धमकी दी जा रही है।

नगर पालिका परिषद धनपुरी में शिकायतकर्ता द्वारा जब से शिकायत की गई है तब से निर्माण कार्य को दुगनी तेजी के साथ कराया जा रहा है शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि चहेते ठेकेदार उमेश सोनी को जल्द से जल्द भुगतान कराने के चक्कर में नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा निजी आराजी की भूमि पर सीसी रोड का अवैध निर्माण किया गया है। तो क्या यह कहना गलत नहीं होगा की नगर पालिका धनपुरी स्वता ही भूमाफिया का नाम अर्जित कर रही है। 

 निजी भूमि को कराया जाए अतिक्रमण मुक्त 

शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत के माध्यम से मांग की गई है कि जल्द से जल्द उनकी अराजक पट्टे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और हो रहे सीसी निर्माण के अवैध कार्य को तत्काल रोका जाए।

 सवालों के घेरे में जिम्मेदार

वार्ड नंबर 21 धनपुरी में हो रहे इस सीसी रोड के अवैध निर्माण में बड़ा सवाल यह उठता है कि बड़े पैमाने पर नगर पालिका धनपुरी का इतना बड़ा प्रशासनिक अमला इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकता है कि किसी की आराजित पट्टे की भूमि पर ही अवैध निर्माण कराकर उसका भुगतान चहेते ठेकेदार को कर दिया जाए।

और इस निर्माण कार्य का जिम्मेदार कौन क्या सीएमओ या फिर नगर पालिका धनपुरी में अध्यक्ष पद पर काबिज रविंद्र कौर छाबड़ा के पति इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ?????

Leave A Reply

Your email address will not be published.