शहडोल :एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां, नहीं मान रहा सरकारी शिक्षक भूमाफिया, अपने गुर्गों के साथ मिलकर करा रहा अवैध बाउंड्री निर्माण,
एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां,
नहीं मान रहा सरकारी शिक्षक भूमाफिया,
अपने गुर्गों के साथ मिलकर करा रहा अवैध बाउंड्री निर्माण,
शहडोल (संजय गर्ग) । मामला सोहागपुर के बाढ़ गंगा मेला मैदान के पीछे वार्ड नंबर 17आवेदक के हिस्से की आराजी खसरा नं0 300 आत्माराम शुक्ला पिता बलराम प्रसाद शुक्ला निवासी वार्ड नं० 2/3 सोहागपुर के द्वारा गुण्डागर्दी के बल पर आवेदक सुरेंद्र तिवारी के बड़े भाई प्रमोद तिवारी एवं छोटा भाई राज कुमार तिवारी व दीपक तिवारी एवं उमेश पाण्डेय, आदि लोग पर अवैध रूप से कब्जा किये जाने एवं मना करने पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने को लेकर शिकायत करते हुए बताया कि मैं सुरेन्द्र कुमार तिवारी पिता बिन्दु राम तिवारी निवासी वार्ड नं०. 4 रामजानकी मंदिर के पास सोहागपुर, थाना सोहागपुर जिला शहडोल म0प्र0 में निवासरत हु, पिता के नाम मौजा ग्राम सोहागपुर तहसील सोहागपुर जिला शहडोल म०प्र० स्थित आराजी खसरा नं0-298/2/1, 299/2, एव आराजी खसरा नं0 300 है। जिस पर मुझ प्रार्थी के पिता के द्वारा मुझे आराजी खसरा नं0 300 का पावर ऑफ एटानी (मुख्तयार आम) निष्पादित कराकर उक्त आराजी की देख रेख कय विक्रय एवं न्यायालीन कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किया गया है। पर बड़े भाई प्रमोद कुमार तिवारी पिता बिन्दुराम तिवारी द्वारा आराजी खसरा नं० 298/2/1 एवं 299/2 का फर्जी तरीके से पट्टा बनवाकर उक्त आराजी खसरा नंबर को अवैध रूप से भूमि विक्रय का रजिस्टर्ड विक्रय पत्र का पंजीयन कराया गया और मुझ प्रार्थी के आराजी खसरा नं0 300 में कब्जा सौप कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
शिक्षक दे रहा जान से मारने की धमकी
आवेदक सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि सरकारी शिक्षक आत्माराम शुक्ला द्वारा गुंडागर्दी के बल पर आवेदक के बड़े भाई प्रमोद तिवारी एवं छोटा भाई राजकुमार तिवारी व दीपक तिवारी एवं उमेश पांडे द्वारा खड़े होकर आवेदक के खसरा 300 पर बाउंड्री वाल बनाकर कब्जा किया जा रहा है मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और शिक्षक द्वारा कहा जा रहा है कि जाओ जहां जाना हो वहां शिकायत कर दो मैं भी एक सरकारी शिक्षक हूं।
एक सरकारी शिक्षक एसडीएम के आदेश को दिखा रहा ठेंगा..।
ज्ञात हो कि कलेक्टर के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी सुहागपुर प्रगति वर्मा द्वारा उपरोक्त तीनों आराजी पर क्रय विक्रय हुआ निर्माण कार्य करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है इसके बावजूद भी प्रशासन को ठेंगा दिखा कर एक सरकारी शिक्षक होते हुए अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि खसरा नंबर 300 न्यायालय शहडोल सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन है क्योंकि उक्त आराजी विवादित होने से 9 अक्टूबर 2018 में न्यायालय शहडोल द्वारा स्थगन आदेश स्थाई रूप से पारित किया गया है इसके बावजूद भी आवेदक के भाई प्रमोद तिवारी व राजकुमार तिवारी दोनों व्यक्ति मिलकर कुछ भूमाफिया के साथ सांठगांठ करते हुए अवैध रूप से भूमि का अनुबंध कर आवेदक के खसरा नंबर 300 पर अवैध रूप से कब्जा किया जाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या मैडम सरकारी शिक्षक आत्माराम शुक्ला एवं शिक्षक उमेश पांडे पर क्या वैधानिक कार्यवाही करती हैं।
इनका कहना
आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है मैं अभी पटवारी और आर आई को भेजती हूं।
जांच करवाते हैं।
प्रगति वर्मा ( अनुविभागीय दंडाधिकारी) सोहागपुर शहडोल (म. प्र)
