S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : विवादित भूमि दिखाकर भूतपूर्व सैनिक को लगाया लाखों का चूना , वकालत की आड़ में योगेश गुप्ता बना ठग , पुलिस कहती चल रही जांच पर नहीं मिल रहा फरियादी को न्याय

0 287

विवादित भूमि दिखाकर भूतपूर्व सैनिक को लगाया लाखों का चूना ,

वकालत की आड़ में योगेश गुप्ता बना ठग ,

पुलिस कहती चल रही जांच पर नहीं मिल रहा फरियादी को न्याय

शहडोल (संजय गर्ग ) । ज्ञात हो कि दिनों पहले हमने आपको नगर में सक्रिय ठग योगेश गुप्ता पिता बाल्मिक गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 9 गंज के ठगी के कारनामों से अवगत कराया था।
कि किस प्रकार योगेश के द्वारा परिवारिक विवादित भूमि को अपनी भूमि बता कर खसरा नंबर 74 / 1/3 ग्राम सौखी बल पुरवा सोहागपुर मैं स्थित भूमि को केदार सिंह पिता राम सिंह जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड भूतपूर्व सैनिक को धोखे में रखकर 7 लाख रुपए मे भूमि का विक्रय कर दिया।
इस पूरे प्रकरण में शिकायतकर्ता की शिकायत करने के बाद पुलिस महा निर्देशक ने संबंधित प्रकरण को सोहागपुर थाने में भेजा एवं कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

कार्यवाही के नाम पर आश्वासन
इस संबंध में आज जब शिकायतकर्ता से एमपी आयुष न्यूज़ एवं सीजी उजाला की टीम ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि मैंने महान निर्देशक के साथ-साथ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भी इसकी शिकायत की है किंतु आज दिनांक तक केवल मुझे कार्यवाही के नाम पर आश्वासन ही दिया जा रहा है।
मैंने अपनी मेहनत की कमाई उस भूमि पर लगाई थी जिसे वकालत की आड़ में योगेश गुप्ता ने 420 सी कर हड़प लिया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच सोहागपुर टीआई अनिल पटेल के द्वारा की जा रही है।
टीआई द्वारा भी शिकायतकर्ता को यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आपका पैसा वापस हो जाएगा
मुझे 1 हफ्ते का समय दें।

कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
न्याय के लिए भटक रहे फरियादी भूतपूर्व सैनिक है।
टीआई द्वारा दिए गए आश्वासन अब तक फरियादी को न्याय की कोई भी उम्मीद नहीं दिख रही है।
एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी टीआई साहब कहते हैं कि अभी जांच चल रही है।
अगर देखा जाए तो इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कहीं ना कहीं टीआई साहब सवालों के घेरे पर हैं।

क्या फरियादी को मिलेगा न्याय

इस पूरे प्रकरण में बड़ा सवाल यह उठता है कि जैसा कि फरियादी ने बताया कि उसने अपने जीवन की पूंजी जमीन में लगा दी तो क्या फरियादी को जांच के बाद न्याय मिलेगा या नहीं।
यह तो भविष्य के घर पर ही है।
बैरहाल देखना यह होगा की प्राइस साहब द्वारा चल रही जांच न्याय मिलता है या नहीं।

इनका कहना

जांच प्रचलन में है जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी।

अनिल पटेल (थाना प्रभारी) सोहागपुर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.