S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल :छात्रवृत्ति स्वीकृति करना प्रोफाइल अपडेशन नामांकन सर्वर की प्रॉब्लम के कारण पूर्ण रूप से नहीं हो पा रहा : लाल जी तिवारी , मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई ने संकुल प्राचार्यो के वेतन रोके जाने के आदेश को निरस्त करने की कलेक्टर से की मांग

0 390

छात्रवृत्ति स्वीकृति करना प्रोफाइल अपडेशन नामांकन सर्वर की प्रॉब्लम के कारण पूर्ण रूप से नहीं हो पा रहा : लाल जी तिवारी ,

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई ने संकुल प्राचार्यो के वेतन रोके जाने के आदेश को निरस्त करने की कलेक्टर से की मांग

शहडोल (संजय गर्ग) ।  जिले के सभी संकुल प्राचार्यो का रोका गया वेतन आदेश निरस्त करने की मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल ने की मांग मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल के अध्यक्ष लालजी तिवारी द्वारा लिखित रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कलेक्टर से संकुल प्राचार्य सभी का वेतन को रोकने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है एमपी टॉस छात्रवृत्ति स्वीकृति करना प्रोफाइल अपडेशन नामांकन सर्वर की प्रॉब्लम के कारण पूर्ण रूप से नहीं हो पा रहा है समेकित शिक्षा पोर्टल में हर समय सर्वर उपलब्ध रहता था तो काम करने में आसानी होती थी साथ ही संकुल प्राचार्य एमपी टास के किसी भी प्रशिक्षण से वंचित है इस महीने के वेतन से इनकम टैक्स रिटर्न अति आवश्यक रूप से जमा करना है बहुत सारे संकुल प्राचार्य वेतन रुक जाने से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं प्राचार्य संगठन ने लिखित जानकारी भी प्रेषित की है ।

आपके निर्देशन में संकुल प्राचार्य सहित समस्त अमला ईमानदारी से कार्य पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध है शेष बचे कार्य को भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आपके द्वारा दी गई समय सीमा में सभी संकुल प्राचार्य कार्य करवाएंगे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल आपसे विनम्रता पूर्वक आग्रह करता है की तत्काल इनकम टैक्स रिटर्न के साथ-साथ आर्थिक परेशानी एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में आ रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की परेशानी आगे ना हो तुरंत रुके हुए माह जनवरी का वेतन तथा वर्तमान माहका का वेतन जारी करने बाबत आदेश प्रसारित करने का काम करे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.