S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : शहडोल के पनीर प्रेमी हो जाएं सावधान , मार्केट में जोरों से चल रहा है नकली पनीर का धंधा , कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली पनीर का सेवन

0 886

शहडोल के पनीर प्रेमी हो जाएं सावधान , मार्केट में जोरों से चल रहा है नकली पनीर का धंधा ,

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली पनीर का सेवन

शहडोल (संजय गर्ग)।पहले के समय में लोग अपने घर में कुत्ते-बिल्ली की जगह गाय-भैंस पालते थे. अब लोग शौकिया तौर पर लाखों के कुत्ते घर लाकर पालते हैं. उन्हें महंगे बिस्किट्स खिलाते हैं. उनके लिए कपड़े और गले का पट्टा खरीदते हैं. लेकिन गौ सेवा के नाम पर दूर भागते हैं. ऐसे लोग दूध और पनीर के लिए मार्केट पर निर्भर करने लगे हैं. पहले की तरह अब घर का ताजा दूध, घी और पनीर आपको कहां मिलेगा. इसके लिए बाजार में पैकेट के दूध और पनीर अवेलेबल होते हैं.

अगर आपको ऐसा लगता है कि इन दूध और पनीर को खाकर आप अपनी हड्डियां मजबूत कर रहे हैं या फिर इनके सेवन से आपको कैल्शियम और प्रोटीन मिल रह है, जो एक बार जरा ये खबर पढ़ लीजिये. आपको बता दें कि मार्केट में धड़ल्ले से नकली दूध और पनीर बिक रहा है. इनके सेवन से आपकी हड्डियां तो मजबूत नहीं होंगी लेकिन आपको कई तरह की बीमारियां जरूर हो जायेंगी.

सिंथेटिक दूध से बन रहा जानलेवा पनीर

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किये जाते हैं, जिसमें फैक्ट्री में नकली दूध तैयार करते हुए देखा जा सकता है. कुछ लोग अधिक मुनाफे के लालच में सिंथेटिक दूध बनाकर उनकी पैकेजिंग कर मार्केट में असली दूध बताकर बेचते हैं।

नकली पनीर बेचकर कर रहे करोड़ों का धंधा

इन लोगो को आम जनता के स्वास्थ से कोई मतलब नहीं रखते. इसी नकली दूध व पनीर के सेवन से कैल्शियम की भरपूर मात्रा न मिलने के कारणकई लोगों की हड्डियों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही है।
आपने कई जगहों पर खुले में पनीर बिकते देखा होगा. लोगों को लगता है कि ये पनीर दूध से फ्रेश तैयार कर बेचा जा रहा है. कुछ दुकानदार बेहद सस्ते दाम पर इन पनीर को बेचते हैं. आम जनता कम दाम में प्रोटीन खरीदकर खुद को भाग्यशाली समझने लगते हैं. लेकिन वो ये नहीं जानते कि ये प्रोटीन नहीं बल्कि जहर है. इसके सेवन से उनकी हेल्थ अच्छी नहीं, बल्कि और ज्यादा खराब होगी. लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि दूध लाएं और घर पर ही उससे पनीर बनाएं. ताकि वाकई में दूध और पनीर के जरिये बॉडी में प्रोटीन और कैल्शियम जाए,

फूड्स विभाग की नाक के नीचे खप रहा नकली पनीर का व्यापार

सूत्रों की माने तो शहडोल जिले से लालपुर सेमरा से नकली पनीर की सप्लाई शहडोल मार्केट में होता है पर फूड्स विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिसका नतीजा लोगो के सेहत पर पड़ रहा हैं, और यह नकली पनीर विक्रेता शादियों के सीजन में यह नकली पनीर से करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं, जो हमारी टीम द्वारा इस नकली पनीर का जांच किया गया तो पनीर की असलियत देखकर रूह कांप गया तब समझ में आया कि हम पनीर नहीं पनीर के नाम पर जहर खा रहे हैं हालांकि यह मामला जांच का है, पर कही ना कहीं फूड्स विभाग के सह पर पनीर के नाम पर जहर परोसा जा रहा है।
इनका कहना
जब इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर से संपर्क साधा किया तो उन्होंने फोन नही उठाया

आर .के .सोनी (खाद्य निरीक्षक)जिला खाद्य विभाग शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.