S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: पंचायत में विकास कार्यों का बढ़ता कद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाली का निर्माण कार्य ,लाखों की शासकीय राशि पर सचिव ने मारी सेंध

0 581

पंचायत में विकास कार्यों का बढ़ता कद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाली का निर्माण कार्य ,

लाखों की शासकीय राशि पर सचिव ने मारी सेंध

शहडोल (संजय गर्ग) ।  छोटे-छोटे गांवों व कस्बों में विकास के आयाम को वह शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग का निर्माण तो किया गया किंतु विभाग बनाकर उसे बेगैरत ही छोड़ दिया गया ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन विभिन्न पंचायतों में जिस प्रकार भ्रष्टाचार का कद बढ़ता जा रहा है उसे देखकर यह लगता है कि आने वाले समय में पंचायत पूरी तरीके से भ्रष्टाचार का पुलिंदा बनती जा रही। जहां पर निर्माण कार्यों के नाम पर सरपंच सचिव के द्वारा लगातार शासकीय राशियों का लाखों के पैमाने में गवन किया जा रहा है जिस पर प्रशासन को समय – समय पर विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया जाता है किंतु कार्यवाही के नाम पर केवल और केवल कोरमपूर्ति हो रही है।

यह है पूरा मामला

मामला जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चित्ररॉव के पंचायत का है जहां पंचायत सचिव भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघने को तैनात है और इनके द्वारा जम कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
इसका यही भ्रष्टाचार आम जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है। सचिव के काले कारनामों की एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनों से अधिक शिकायतें है, शासन के खजाने को भी जमकर चूना लगा रहा है और अपनी जेब भर रहा है।

शासन व जनता की आंखों में भ्रष्टाचारी झोंक रहे धूल

तकरीबन 8 लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कार्य सरपंच शकुंतला कोल सचिव राजकुमार गुप्ता द्वारा कराया गया, जो कागजों में बन कर तैयार हो चुकी है, लेकिन अगर नाली निर्माण की जमीनी हकीकत पर नजर दौड़ाये तो इस निर्माण कार्य की असलियत कुछ और ही बयां कर रही है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि भ्रष्टाचारियों ने जनता व शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।

नरक बनी ग्रामीणों की जिंदगी

इसी नाली निर्माण के चलते ग्राम वासियों की जिंदगी नरक बन कर रह गई है। यही नहीं इस निर्माण के माध्यम से आम जनता के लिए मौत का रास्ता तैयार किया गया है। जहां आए दिन लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है। इसकी वजह से आधा दर्जन से अधिक लोग व कई जानवर व अन्य मवेशी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है जो जिंदगी और मौत से जुझ रहे है और आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

अधूरे नाली निर्माण में पनप ही बीमारी

नाली का निर्माण कामू के घर से कृष्णपाल सिंह के घर तक किया गया है , इस नाली निर्माण की लागत लगभग 8 लाख हैं,निर्माणाधीन नाली की लम्बाई स्टीमेट के मुताबिक नही बना है, जिसे आधा अधूरा बना कर पूरा दिखा दिया गया है। लेकिन इसे बीच बीच में छोड़ कर बनाया गया, जिसकी बजह से पानी भी पास नहीं होता है और नाली में ही भरा रहता है, जिसकी वजह से गंदगी और अनेक बीमारियां हो रही है और डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर पनप रहे है।

8 लाख की राशि का किया गबन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नाली का निर्माण कार्य जगह जगह तो छोड़ ही दिया गया है, साथ ही प्लास्टर व जमीन में कांक्रीट तथा कोपिंग का कार्य भी नहीं कराया गया है, यही नहीं कई जगह नाली को जोड़ा भी नही गया है, असल में नाली निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जब कि अधिकारियों से सांठगांठ कर पेमेंट पूरा 8 लाख निकाल चुका है और निर्माण कार्य कागजों में पूर्ण होना दिखा दिया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी महज 20 से 30% ही हो पाया है। अधूरे निर्माण कार्य की वजह से जगह-जगह सीपेज है और नाली का गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों में भी घुस रहा है, जिसकी बजह से घरों में सीलन भी हो रही है, जो अनेक बीमारियों को जन्म दे रही है और लोग इसकी वजह से परेशान है।

पैसे से घर के सामने आने जाने के लिए रास्ता तैयार

लोगों ने यह भी आरोप लगाया है निर्माण के दौरान वहां रह रहे लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो गया, तब लोगों ने अपने ही पैसे से घर के सामने आने जाने के लिए रास्ता तैयार किया जिसका पैसा स्वयं अपनी जेब से खर्च करना पड़ा,
यही नहीं इसके अलावा जो आधा अधूरा निर्माण कार्य कराया गया है उसमें भी गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। लोगों की माने तो मिट्टी डस्ट और देसी बालू से नाली का निर्माण कार्य कराया गया है जो सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन कर रह गया है।
सूत्रों की माने तो समस्या से जूझ रहे लोग कलेक्टर व सीइओ से शिकायत कर करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
तो क्या यह मान लिया जाए की इसी प्रकार पंचायतों में विकास कार्यों का कद बढ़ता जाएगा और एक के बाद एक विभिन्न विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते जाएंगे।

जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया

आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है मैं इस पूरे मामले को दिखवाता हूं।

अशोक मरावी ( प्रभारी सीईओ ) जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.