S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल: एक तो गर्मी से हाल बेहाल ऊपर से क्या प्रशिक्षण बन सकता है शिक्षकों के लिए बवाल???? , यदि हम शिक्षा में ध्यान नहीं देंगे तो कैसे चलेगा अगर व्यवस्था में कोई कमी हो तो हमसे बात करें-कमिश्नर

0 355

एक तो गर्मी से हाल बेहाल ऊपर से क्या प्रशिक्षण बन सकता है शिक्षकों के लिए बवाल???? ,

 यदि हम शिक्षा में ध्यान नहीं देंगे तो कैसे चलेगा अगर व्यवस्था में कोई कमी हो तो हमसे बात करें-कमिश्नर

शहडोल (निशांत गर्ग) । शिक्षा विभाग एक ऐसा विभाग जहां प्रशासनिक स्तर का कोई भी कार्य बिना इस विभाग के सहयोग व समायोजन के बिना पूर्ण नहीं किया जा सकता फिर चाहे कार्य चुनावी हो या फिर किसी राजनीतिक पार्टियों की आम सभाएं हो । चाहे काम जनगणना कहो या मतदाता जागरूकता का ऐसे कई कार्य हैं जो बिना शिक्षा विभाग कि शिक्षको के बिना पूर्ण नहीं किया जा सकते। हैरानी की बात तो यह है कि इतने विभिन्न तरीके के प्रशासनिक स्तर के कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रशासन व शासन इन शिक्षकों का उपयोग तो करता है। किंतु इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई अलग से वेतन नहीं देता बात वेतन देने की नहीं बात शिक्षकों के अधिकारों की क्योंकि शिक्षक एक दिए के समान होता है जो अपने तेज व ज्ञान के प्रकाश से समाज व देश को एक नई दिशा देता है।

आज का हमारा विषय 6 मई से होने वाले प्रोत्साहन प्रशिक्षण का है। दरअसल हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग का संभाग शहडोल का 10वीं 12वीं का रिजल्ट काफी काम रहा है जिसके चलते अधिकारियों ने बैठक कर शहडोल संभाग आयुक्त के निर्देशन में शिक्षकों की प्रोत्साहन प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसकी तिथि 6 मई को निर्धारित की गई। जबकि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मई माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है उसके बावजूद भी संभाग में पदस्थ अधिकारी इस प्रोत्साहन प्रशिक्षण का आयोजन कर रहे हैं जिसको लेकर हाल ही में शिक्षक संघ के द्वारा कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी व्यथा उनके समक्ष रखी किंतु उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी कमिश्नर का यह आश्वासन अब तक तो कहीं पर भी कारीगर साबित होता नजर नहीं आ रहा बल्कि यह निर्देश 45 डिग्री जैसे टेंपरेचर में शिक्षकों के लिए घातक साबित हो रहा है।

आपको बता दें कि शहडोल संभाग इकलौता संभाग है जहां पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों को काफी दिक्कत हो रही है पर प्रशासन किसी भी प्रकार से अपना ध्यान आकर्षित करते हुए नहीं नजर आ रहा। मई माह का यह प्रशिक्षण कहीं ना कहीं वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य कुशलता पर सवाल उठता है सवाल यह है कि मध्य प्रदेश शासन के मई माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश को घोषित की है । फिर यह प्रशिक्षण किस प्रकार व किस नियम के तहत मई के महीने में कराया जा रहा है। 

क्या संभाग के अधिकारी मध्य प्रदेश शासन के आदेश की अभेलना करते नजर आ रहे हैं।

यह सवाल लगातार बना हुआ है।

 कैंप के दौरान शिक्षिका हुई बेहोश

45 डिग्री के टेंपरेचर में शिक्षकों का समर कैंप सुबह 6 से 10 के बीच में आयोजित किया जाता है कैंप के दौरान माध्यमिक शिक्षक मांडवी पटेरिया लू की चपेट में आ जाती हैं और गंभीर हालत में अमृता हॉस्पिटल में एडमिट हो जाती है।

सवाल यह है कि इस भीषण गर्मी में पहले पैहर में ही जब शिक्षकों का यह हाल है । तो पूरे एक माह चलने वाले इस प्रशिक्षण में शिक्षकों की क्या गति होगी इस बात का अंदाजा हम इस घटना से लगा सकते हैं। पर शायद जिले के व संभाग के अधिकारियों को ज्यादा कुछ खास लेना देना नहीं है।

ब्यौहारी बुढ़वा जैसे दूर – दराज के क्षेत्र से जो शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आएंगे उनका क्या हाल होगा यह भी सोचने वाली बात है।

 कुछ ऐसे निर्धारित है प्रशिक्षण दिनांक

प्रोत्साहन प्रशिक्षण के दिनांक को पांच बैचों में बांटा गया है। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 6 से 7 मई को रखा गया है। शिक्षकों का प्रशिक्षण 8 मई एवं 9 मई को प्रथम बैच इसी प्रकार द्वितीय बैच 13 मई से 14 मई , तृतीय बैच 15 एवं 16 मई , चतुर्थ बैच 17 एवं 18 मई , पंचम बैच 20 ,21 मई , छठवीं बैच 24 एवं 25 मई को आयोजित होना इसी प्रकार पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। अब इस भीषण गर्मी में शिक्षक प्रशिक्षण क्या सफल हो पाएगा यह सवाल बना हुआ है।

 प्रशासनिक प्रतिक्रिया

1. हम जो भी कार्य कर रहे हैं वह जिले लेवल पर कर रहे हैं पब्लिक के लिए कर रहे हैं यदि हम शिक्षा में ध्यान नहीं देंगे तो कैसे चलेगा आप लोग को पॉजिटिव माहौल बनाना चाहिए जिसको भी दिक्कत है हम बैठे हैं हमसे बात करें हमें बताएं । जब तक हम शिक्षा व्यवस्था पर काम नहीं करेंगे तब तक संभाग की गतिविधियों में सुधार नहीं होगा

 

 बी एस जामोद (कमिश्नर ) संभाग शहडोल ।

2. शिक्षकों के उन्नयन के लिए यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है आपने जो जानकारी दी है उसको हम दिखाएंगे और यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

तरुण भटनागर (कलेक्टर) जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.