S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन , ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे कोई अधिकारी तो महिला पुलिस कर्मचारी को सौंपा ज्ञापन

0 505

जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन ,

ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे कोई अधिकारी तो महिला पुलिस कर्मचारी को सौंपा ज्ञापन 

शहडोल (संजय गर्ग)। जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व व जिला प्रभारी नीरज सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य मे,नीट व नर्सिंग परीक्षा मे हुई भारी धांधली एवं जिले मे रेत व कोयला के अवैध उत्खनन, बेखौफ कबाड़ माफिया एवं नशे के निरंकुश हो रहे कारोबार के खिलाफ काँग्रेस द्वारा,जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप कर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शीघ्र कार्यवाई करने की मांग की गई जिला काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि, मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधी बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें अस्तित्वहीन नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं नर्सिंग कॉलेज से संबंधित छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने की घटना विस्तृत रूप से उजागर हुई है जिसमें मध्यप्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उक्त नर्सिंग घोटाले में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल की घटनाएं उजागर हुई है जिसके लिए मंत्री सारंग सीधे सीधे जिम्मेदार है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री विश्वास सारंग आज भी अपने पद पर काबिज है।
उपरोक्त नर्सिंग कॉलेज घोटाला छात्र-छात्राओं के भविष्य के अंधकारमय करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरबडे सहित कई अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों सहित आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।
इसके साथ ही प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले जैसे कलंक की सम्पूर्ण जांच कराकर कार्यवाही की जावे एवं जांच पूर्ण होने के पूर्ण प्रथम दृष्टा अपराध में संलिप्त प्रतीत हो रहे प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान एवं निशांत बरबडे को तत्काल निलंबित कर जांच कार्यवाही कराई जावे एवं मंत्री विश्वास सारंग को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जावे जो कि न्यायोचित होगा।
जिला प्रभारी नीरज सिंह बघेल, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने भी मंच के माध्यम से भ्रष्ट भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
धरना प्रदर्शन के उपरांत जब काँग्रेसजन ज्ञापन सौंपने के लिए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे तब पूर्व सूचना के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी आधे घंटे इंतजार के बाद भी ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित नहीं हुए, तब काँग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा वहाँ उपस्थित महिला पुलिस कर्मचारी को ज्ञापन  दिया गया, इसकी सूचना मिलने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित हुए।
धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, जिला प्रभारी नीरज सिंह बघेल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय , जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,एनएसयूआई आशीष तिवारी, पूर्व पार्षद सूफियान खान,नईम अहमद,जसवीर सिंह,प्रीतम सोनी,शोभराज नागपाल,अशोक तिवारी, वरुण पाल,रमेश विश्वकर्मा,प्रकाश दुबे,सिद्ध कोल,खेमराज विश्वकर्मा, भैया लाल गुप्ता,सोने लाल पटवा,हरीराम शर्मा,हरीराम शर्मा,मोहसिन भाई, शुभम, आशीष, सिमरन, अमन, आदित्य ,महेंद्र,साहिल गौरव, अर्चित, सुमित, दीपक, राज,ओम आदि सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.