S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

दतिया / रीवा : वैष्णवी , महक और जानवी ने गेंदबाजी में किया कमाल , राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में भोपाल को हराकर 8 विकेट से रीवा टीम ने मारी बाजी

0 351

वैष्णवी , महक और जानवी ने गेंदबाजी में किया कमाल ,

राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में भोपाल को हराकर 8 विकेट से रीवा टीम ने मारी बाजी

रीवा / दतिया (निशांत गर्ग) । हाल ही में 68वीं राज्य स्तरीय शाला बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर के दतिया में हुआ जहां पर में खेले गए अंदर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भोपाल टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 72 रन बनाए। वहीं दूसरी और द्वितीय पारी में 73 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रीवा के टीम ने मांजी हुई शुरुआत की शुरुआती दो विकेट रीवा टीम ने जल्द ही खो दिए लेकिन उसके बाद रीवा द्वारा नौ बार में ही 73 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया।

इनके योगदान से रीवा टीम ने फूका जीत का बिगुल

अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रीवा टीम की ओर से गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वैष्णवी मिश्रा पिता पंकज मिश्रा माता रितु मिश्रा ने शुरुआती में भोपाल की टीम को झटका देते हुए एक विकेट गिराए इसके बाद टीम को संभालने का मौका नहीं मिला बेस्ट टीम प्ले का गेम खेलते हुए जानवी राजपूत ने दो विकेट झटके साथी मेहक सिंह के नाम भी दो विकेट एवं सुनीता सिंह नेगी राय ने दो-दो विकेट लिए। रीवा टीम की धुआंधार गेंदबाजी के चलते फाइनल जैसे बड़े मंच में भोपाल की टीम मानो धराशाही हो गई और महज 15 ओवर में 72 रन ही बना सकी। लक्ष्य छोटा था किंतु मंच बड़ा था रीवा टीम के गेंदबाजों ने रीवा टीम के बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया इसी का नतीजा था कि 9 ओवर में ही 73 रन का लक्ष्य पूरा करते हुए रीवा की टीम फाइनल में विजय हुई।

इन्होंने दी शुभकामनाएं

68 वे अंदर-19 बालिका क्रिकेट फाइनल्स में रीवा टीम में अहम विकेट लेने वाली वैष्णवी मिश्रा के परिवार जनों ने उन्हें शुभकामना देते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिसमें मुख्य रूप से राम निरंजन मिश्रा ( बब्बा ) , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयप्रकाश नारायण गर्ग ( नाना जी) , अखिल ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ गर्ग ( नानाजी) , शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार मध्य प्रदेश मीडिया संघ के उपाध्यक्ष  संजय गर्ग ( बड़े मामा ) इसी कड़ी में मनोज गर्ग , सावन गर्ग , पियूष गर्ग , विराट गर्ग , अवकाश गर्ग (पत्रिका) , मनीष त्रिपाठी , मिंटू त्रिपाठी , प्रवीण गर्ग (मोंटी) , अभिषेक गर्ग (गोलू) उत्कर्ष नाथ गर्ग , सुयश गर्ग (अध्यक्ष) , समेत  अन्य ने बधाई प्रेषित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.