S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल :प्रथम  वर्ष के विद्यार्थियों का प्रथम परीक्षा में रहा सत  प्रतिशत परिणाम , शिवानी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने किया महाविद्यालय का नाम रोशन

0 496

प्रथम  वर्ष के विद्यार्थियों का प्रथम परीक्षा में रहा सत  प्रतिशत परिणाम , शिवानी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने किया महाविद्यालय का नाम रोशन

शहडोल (संजय गर्ग)। नगर में संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज शहडोल महाविद्यालय के नर्सिंग संकाय के विद्यार्थियों बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम विगत दिवस 29 नवंबर 2024 को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा घोषित हुआ जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों प्रतिस्पर्धात्मक रूप से अध्ययन करते हुए उकृष्ट अंक अर्जित किए और महाविद्यालय का परिणाम 100% रहा।  

विदित हो कि उच्च न्यायालय जबलपुर के संज्ञान में लेने के बाद सत्र 2020 से परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पा रही थी। परीक्षाएं संपन्न हुई जिसमें विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग और निष्ठा के साथ। परीक्षा में शामिल हुए और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा आरती केवट ने 84.44% प्रथम स्थान, छात्र विपिन कुमार ने 83.11% द्वितीय स्थान, कुसुम लता धुर्वे ने 80.55% तृतीय स्थान अंक जितकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है

इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ दिनेश कुमार द्विवेदी जी बताया कि नर्सिंग का यह पहला बैच और पहले बैच का पहला परीक्षा परिणाम देखकर हम बहुत खुश है और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अर्जित किया है।

परीक्षा परिणाम देखकर महाविद्यालय परिवार और सभी विद्यार्थियों खुशी की लहर है। सारे विद्यार्थी खुशी से झूम रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां बांट रहे हैं।

यह परीक्षा परिणाम वास्तव में उत्कृष्ट हैं क्योंकि 2020 में प्रवेशित बच्चों का परीक्षा 2024 में जाकर के संपन्न हुआ, बहुत सारे विद्यार्थियों द्वारा बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी गई लेकिन जो विद्यार्थी लगे रहे बीएससी नर्सिंग करना जिसका सपना था उन विद्यार्थियों ने अपना अध्ययन

जारी रखा और आज बेहतर परिणाम के रूप में उनका परीक्षा परिणाम सामने है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.