S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल: संभाग में अब तक 20 हजार करोड़ के मिले प्रस्ताव , अब से कुछ ही देर में मुख्यमंत्री शहडोल को देंगे औद्योगिक विकास की सौगात – करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ , लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना

0 274

संभाग में अब तक 20 हजार करोड़ के मिले प्रस्ताव ,

अब से कुछ ही देर में मुख्यमंत्री शहडोल को देंगे औद्योगिक विकास की सौगात – करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ ,

लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना

शहडोल (निशांत संजय गर्ग )। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब से कुछ ही देर में शहडोल की धरा पर एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज छतवई, में आयोजित रीजिनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेगे।

ऐसी है कार्यक्रम की रूपरेखा

मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 10 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर 10ः35 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से 10ः40 बजेे प्रस्थान कर 11ः20 बजे हैलेपैड शहडोल पहुचेंगे। मुख्यमंत्री 11ः30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुचकर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ शहडोल संभाग में निवेश प्रस्ताव के संबंध में अलग-अलग चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्कलेव के समापन के बाद शाम 4ः30 बजे हैलीकॉप्टर से शहडोल से प्रथान कर शाम 5ः10 बजे एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।

संभागीय मुख्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

लिया गया व्यवस्थाओं का जायजा

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने रीजनल इंडस्ट्री कान्वक्लेव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। रीजनल इंडस्ट्री कान्वक्लेव आयोजन हेतु बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पुलिस व्यवस्था, जैसे अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

3 लाख 75 हजार करोड़ रूपये से अधिक के प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक 3 लाख 75 हजार करोड़ रूपये से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना है। शहडोल संभाग में भी अब तक रूपये 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.