S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

जयसिंहनगर : सीएम हाउस से लेकर कलेक्टर के पत्र के बाद भी एक दशक से पंचायत में जारी है भ्रष्टाचार , वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अब – तक जांच में ही सीमित रह गया देवरी सचिव का मामला

0 628

सीएम हाउस से लेकर कलेक्टर के पत्र के बाद भी एक दशक से पंचायत में जारी है भ्रष्टाचार ,

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अब – तक जांच में ही सीमित रह गया देवरी सचिव का मामला

शहडोल (संजय गर्ग)। जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी का है जहां की जनपद सदस्य शीला गुप्ता और अन्य स्थानीय जन के द्वारा देवरी में पदस्थ पंचायत सचिव रमाकांत द्विवेदी को हटाकर उनके द्वारा कराए गए कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार की जांच किए जाने से संबंधित है जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी जिससे व्यथित होकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र वासियों ने अब मीडिया का सहारा लिया है। विदित हो कि उक्त पंचायत सचिव श्री द्विवेदी तकरीबन 10 वर्षों से भी अधिक समय से यहां पर पदस्थ रहकर लगातार सरकारी पैसे की होली खेल कर शासन को प्रतिवर्ष लाखों का चूना लगाकर अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं । सूत्रों से प्राप्त जानकारी केेे अनुसार सचिव द्वारा भ्रष्टाचार की इस काली कमाई से जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारीयों को प्रसन्न कर लगातार विवादों में रहकर भी यहां अंगद का पांव जमा कर बैठे हैं तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर और सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं इनकी इसी कार्य प्रणाली से तंग आकर जनपद सदस्य शीला गुप्ता सहित पूर्व सरपंच देवरी और ग्राम पंचायत के पंचगण आदि सैकड़ो लोगों ने उनका स्थानांतरण यहां से कराकर उनके द्वारा किए गए समूचे भ्रष्टाचार की जांच और कार्रवाई की मांग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र लिखकर की थी जिस पर सीएम हाउस से जिला कलेक्टर शहडोल को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में कलेक्टर कार्यालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे इसके बावजूद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसे लेकर लोग हैरान परेशान हैं लोगों ने एक बार फिर से इस खबर के माध्यम से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से उक्त पत्र पर अविलंब कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

इनकी प्रतिक्रिया

 जांच चल रही है। लेकिन अभी उनका स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है। ना ही कहीं अटैच किया जा सकता है क्योंकि अभी शासन ने इस पर रोक लगा रखी है।

 अशोक मरावी ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी ) जनपद जयसिंहनगर जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.