S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के प्रणेता नेताजी का जन्मदिवस मनाया गया , देश की आजादी में नेताजी का योगदान अविस्मरणीय : जे पी गर्ग

0 250

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के प्रणेता नेताजी का जन्मदिवस मनाया गया ,

देश की आजादी में नेताजी का योगदान अविस्मरणीय : जे पी गर्ग 

शहडोल (संजय गर्ग)।विंध्य पुनर्निर्माण मंच के पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक में महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विंध्यपुनःनिर्माण मंच के प्रभारी श्री जयप्रकाश नारायण गर्ग ने नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दूरदर्शी तथा स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा निरूपित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अद्भुत नेतृत्व क्षमता के धनी थे उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की तथा देश के लोगों से तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया जिससे देशवासियों में अद्भुतपूर्व उत्साह का संचार हुआ एवं लाखों लाख फौजी के सेनानियों को संगठित कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया नेताजी श्री बोस ने अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम चलाकर ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया । वे द्वितीय विश्व युद्ध के नेतृत्वकर्ता एडोल्फ हिटलर से मुलाकात कर उनसे संधि की एडोल्फ हिटलर एक तानाशाह था। जो कि द्वितीय विश्व युद्ध में उसे समय के महा शक्तियों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा था।
नेताजी सुभाष चंद्र से मिलने के बाद वह बड़े प्रभावित हुए और उनको हर संभव मदद की भरोसा दिया था देश की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे उसे समय के तमाम स्वतंत्रता के सेनानियों के द्वारा जो दबाव ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बना था। और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होने पड़ा इसके पीछे एक महत्वपूर्ण कारण नेता जी का अद्भुत नेतृत्व था जिसके दबाव में अंग्रेजों को भारत छोड़ने का फैसला करना पड़ा और देश आजाद हो गया ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म उड़ीसा प्रांत के कटक में 23 जनवरी 1897 को हुआ था। वह सदैव देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे ।
उनके नेतृत्व को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता देश उनका ऋणी है। श्री गर्ग ने कहा कि हम उनको कोटि कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी ने उनके जन्म तिथि को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाने का फैसला लिया है।
आज पराक्रम दिवस के अवसर पर आप सभी लोगों को बधाई देता हूं।
विंध्य पुनर निर्माण मंच के संभागीय संयोजक संतोष परिहार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में प्रमोद मिश्रा , प्रकाश चतुर्वेदी , मंच के महासचिव अनुराग निगम , शकीलअहमद , योगेंद्र चतुर्वेदी , इमरान खान , किसान नेता अच्युतानंद मिश्र , कामरेड समीत अली एडवोकेट , एडवोकेट शुभदीप खरे , एडवोकेट विश्वनाथ पाठक , डॉ विजय राघव सराफ , ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जय कृष्ण तिवारी , डॉ राजेश पांडे , रेलवे यूनियन के लीडर रमाशंकर तिवारी , गुड्डा दुबे , विद्याधर पांडे अनूपपुर , एम एल सिंह अनूपपुर , टैक्सी यूनियन के प्रांत अध्यक्ष पियूष गर्ग , केशव भारती , मदुरई चौधरी , राहुल सेन , हातिम अली , सिंधी समाज के चंदन दास बेहरानी , हेमू जयसिंघानी , राजेश जोशी पूर्व पार्षद , राकेश सोनी ( पार्षद नगरपालिका शहडोल) , विष्णु सिंह , सज्जाद खान एडवोकेट , संजय गर्ग ( संभागीय उपाध्यक्ष एमपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन , मनीष शुक्ला ( संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश मीडिया संघ , निशांत गर्ग ( पत्रकार) जिला सचिव एमपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन शहडोल , मंजुल अवस्थी , जनपद सदस्य सोहागपुर राजेश द्विवेदी , तेज बली शर्मा , मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष द्वारिका द्विवेदी , जितेन्द्र पाठक , एडवोकेट मुलायम चंद जैन सहित गणमान्य नागरिक एवं युवजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.