S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल: ई-अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने “शिक्षक स्वाभिमान रैली” निकाली

0 315

ई-अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने “शिक्षक स्वाभिमान रैली” निकाली

शहडोल (संजय गर्ग)। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर व माननीय प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे “शिक्षक स्वाभिमान रैली ” का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य में जिले में भी जिलाध्यक्ष अनिल पटेल के नेतृत्व मे सैकड़ों की संख्या मे “शिक्षक स्वाभिमान रैली” निकालकर शिक्षक संवर्ग की समस्याओं व ई अटेंडेंस के विरोध में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षक स्वाभिमान रैली सभा को संघ पदाधिकारी के.एल. यादव, रमेश सोनकर, चन्द्रप्रभा पटेल, संतोष शर्मा, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, एवं अनिल पटेल जिलाध्यक्ष द्वारा संबोधित किया गया।

ऐसी है अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगे

  • 1). शिक्षकों को दोषपूर्ण ई-अटेन्डेंस व्यवस्था लागू न की जावे । जिन जिलों में यह व्यवस्था
    लागू की गई है उसे तत्काल समाप्त कर जो अटेन्डेंस व्यवस्था मध्यप्रदेश के समस्त
    अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को लागू है वहीं अटेन्डेंस व्यवस्था शिक्षकों पर भी रखी जावे ।
    2). अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी राज्य एवं केन्द्र के अन्य कर्म चारियो की भाँति प्रथम नियुक्त
    दिनांक से सेवा अवधि की गणना करके पुरानी पेंशन योजना एवं ग्रेजुएटी का लाभ दिया
    जावे।
    3). अध्यापक शिक्षक संवर्ग से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना प्रथम
    दिनांक से करके उनको गरेज्युटी का भुगतान किया जावे ।
    4). अध्यापक शिक्षक संवर्ग की रूकी हुई हड़ताल अवधि की वेतन का भुगतान किया जावे ।
    5). गु रूजियों को उनकी नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिया जावे ।
    6). आई.एफ.एन.एस. पोर्टल मे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की जो नियुक्ति
    दिनांक 01/जुलाई 2018 दर्ज है उसे सुधारकर उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक अंकित की जावे।
    7). न्यूनतम आर्हता को छोड़कर अनुकम्पा नियुक्ति के नियमाें काे शिथिल कर शत्प्रतिशत दिवंगत
    अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया
    10). नवीन शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति से वंचित संविदा शिक्षक, अध्यापक और गुरूजियों को
    प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर धारित योग्यतानुसार नियुक्ति
    प्रदान की जावे ।
    11). शिक्षकों को चुनाव, विशेष आपदा आदि महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर बी.एल.ओ. या अन्य गैर
    शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जावे, साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश व अन्य अवकाश (रविवार)
    के दिनों में कर्मचारियों से कराने वाले कार्य के बदले में अर्जि त अवकाश स्वीकृति किये जायें।
    12). पदोन्नति नहीं लेने वाले शिक्षकों को क्रमोन्नति, समयमान-वेतनमान के लाभ से वंचित न
    किया जावे ।
    13). अतिथि शिक्षकों को गुरूजियों के जैसे नियमित करने की प्रक्रिया पूर्ण कर नियमित शिक्षकों
    की भाँति अवकाश, मेडिकल, बीमा आदि सुविधाएँ प्रदान की जावे ।
    14). अध्यापक शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति और लंबित क्रमोन्नति के आदेश शीघ्र जारी कर एरियर्स
    राशि का भुगतान किया जावे ।
    15). अध्यापक शिक्षक संवर्ग को कैशलेस मेडिकल क्लेम की सुविधा प्रदान की जावे ।
    16). ब्लॉक ब्यौहारी में लम्बित डी.ए. एरियर्स एवं सांतवें वेतनमान का तीसरा, चौथा और पाँचवां
    किस्त का भुगतान किया जावे ।

ये रहे मौजूद

उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में नागेंद्र पाण्डेय, राकेश माना, रामकृष्ण तिवारी, इन्दु पटेल, डा. मोनिका श्रीवास्तव, भारती पाण्डेय, रामकिशोर पटेल, नागेन्द्र पाण्डेय, विमलेश पटेल, हेमराज शर्मा, भानू पटेल, प्रवीण पटेल, बालाजी मिश्रा, अजीत विश्वकर्मा, सुभाष पटेल, राजकुमार पटेल, बसंत पटेल, राजाराम पटेल, राजेश वर्मा, मनोज अठ्ठनेरिया, सतीश पटेल, हमिदुल्ला खान, मिथलेश राय, संजय पटेल, बलराम अगरिया, लालजी सिंह, शौरभ गुप्ता, वेदनरायण शुक्ला,बालेन्द्र कुमार मिश्रा, आर डी प्रजापति, विजय गुप्ता, अमर सिंह, छोटे सिंह, सनत कुमार राजपूत, मोतीलाल विश्वकर्मा, अरविंद पटेल, मोहन सिंह, रामगोपाल गुप्ता, सिद्दार्थ तिवारी, प्रवीण पटेल, बसंत पटेल, अजीत तिवारी, जयकरण मौर्य, अशोक पटेल, गोविंद पटेल, संभू तिवारी, रमेश द्विवेदी, सुरेश प्रसाद साहू, सुरेंद्र लोहरानी, रामनाथ सिंह आदि सैकड़ों की संख्या मे शिक्षकगण एवं संघ के पदाधिकारीगण व उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.