शहडोल :जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘नाम बदलने की राजनीति’ का सहारा ले रही है.सरकार………. कांग्रेस , एकदिवसीय उपवास कर जताया विरोध
जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘नाम बदलने की राजनीति’ का सहारा ले रही है.सरकार………. कांग्रेस , एकदिवसीय उपवास कर जताया विरोध
शहडोल संजय गर्ग। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से हुई नागरिकों की मौतों तथा मनरेगा का नाम बदलकर काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के भाजपा सरकार के प्रयासों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
शहडोल में संवेदनहीन एवं गैर-जिम्मेदार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कहा कि “भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किए, तो उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। यह बेहद निंदनीय है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री को सरकार को तत्काल पद से हटाना चाहिए एवं जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ,उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और मंत्री विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।”
जिलाध्यक्ष ने कहा कि, मौजूदा सरकार को महात्मा गांधी से नफरत है, तभी राष्ट्रपिता के नाम से चल रही महत्वपूर्ण योजना का नाम बदला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास अपनी कोई नई योजना नहीं है और वह कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं का केवल नाम बदलकर श्रेय लेने का काम कर रही है,जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है।
जिलाध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशा पूरी योजना को खत्म करने की है, नाम बदलना सिर्फ एक बहाना है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के असल मुद्दों—जैसे बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, किसानों की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं—से ध्यान भटकाने के लिए ‘नाम बदलने की राजनीति’ का सहारा ले रही है.सरकार जनहित के कार्यों पर ध्यान देने के बजाय प्रतीकों को बदलने में ऊर्जा नष्ट कर रही है। मनरेगा ने गांवों में करोड़ों लोगों को काम का वैधानिक अधिकार दिया और सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाया। नाम बदलना गांधी जी और संवैधानिक सामाजिक कल्याण गारंटी पर वैचारिक हमला है।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष आज़ाद बहादुर सिंह, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,श्रीनिवास शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,जनपद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,राम नरेश तिवारी,युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान, राजीव शर्मा, मोहम्मद साबिर, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी,बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष अंकित सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जैतपुर मनोज सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केशवाही मो. रिहान,ब्यौहारी ब्लाक अध्यक्ष शेख रब्बानी, सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अजीत सोनी, पार्षद हीरालाल प्रजापती, दल प्रताप सिंह,शिव शंकर शुक्ला,विष्णू प्रताप सिंह,सत्यनारायण साहू ,शोएब अंसारी,अनिल मिश्रा,जयकरण सिंह, विष्णू गौतम, कृष्ण कुमार गुप्ता,रतन सोनी, निक्की तिवारी, अजीत सोनी, नईम अहमद, इकबाल खान बाबा, स्वामीदीन सिंह,जवाहर लाल राव, अतिराज सिंह, प्रदीप रावत,सूरज महोबिया, मोहन बैगा,ताराचंद्र साहू ,बिहारी लाल साहू, शिवचरण बैगा,दमोदर बैगा, नितिन निगम, रमा विष्वकर्मा, रजनी गुप्ता,मोहम्मद अली, जयप्रकाश सिंह,जसवीर सिंह पप्पू अशोक तिवारी वरुण पाल अकरम खान, रज्जन खान, सोयब, राजकुमार बैगा, शिवचरण बैगा, राकेश बैगा आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।
