S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के विधिक अधिकारों के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन , प्रतिभागियों को दिलाई शपथ

0 137

शहडोल (संजय गर्ग) । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बी.एल.प्रजापति, विशेष न्यायाधीश की अध्यक्षता में ए.डी.आर. सेंटर/मध्यस्थता केन्द्र में आज मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सप्ताह एवं महिलाओं के विधिक अधिकारों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

महिलाओं के विधिक अधिकारों पर की विस्तृत चर्चा

   उक्त शिविर एवं कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विधिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा* की गई

कार्यालय कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली में पदस्थ असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंकिता सिंह एवं प्रिया सिंह बघेल तथा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग अखिलेश मिश्रा द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, भ्रूण हत्या व लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम, 2012 पाॅक्सो एक्ट से संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

 वर्तमान परिस्थितियों से निपटने हेतु मध्यस्थाता सशक्त माध्यम 

      सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशा विश्वकर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक प्रकरण का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से किये जाने व वर्तमान परिस्थितियों में लंबित प्रकरणों की बढ़ती हुई संख्या संबंधी कठिनाई से निपटने के लिए मध्यस्थता एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने के संबंध में जोर दिया, जिससे पक्षकारों के मध्य भविष्य की सभी मुकदमेबाजी की संभावना समाप्त होकर विरोधी पक्षों में सौहाद्रपूर्ण संबंध स्थापित हो सके। इसके साथ ही पक्षकारों को शासन तथा नालसा व सालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।   

 इनकी रही उपस्थिति

    शिविर में, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय प्रतिभा साठवणे, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आमोद आर्य, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशा विश्वकर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति साल्वे, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड रवीन्द्र कुमार धुर्वे, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड मधुसूदन जंघेल, लीगल एड डिफेंस कांउसिल से इमरान खान, रामशंकर तिवारी, प्रिया सिंह एवं अंकिता सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक अखिलेश मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल से संबद्ध पैरालीगल वालेंटियर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पक्षकारगण एवं जिला प्राधिकरण शहडोल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

   कार्यक्रम के अंत में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला संरक्षण अंतर्गत बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.