S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : पत्रकार विकास परिषद ने पत्रकारों के हित के साथ की जनकल्याणकारी पहल ,  नगर के जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को किया फल वितरण

0 209

पत्रकार विकास परिषद ने पत्रकारों के हित के साथ की जनकल्याणकारी पहल,

 नगर के जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को किया फल वितरण

शहडोल (निशांत संजय गर्ग) । सदैव पत्रकारों के हित पर कार्य करने वाली

पत्रकार विकास परिषद की संभागीय इकाई द्वारा आज नगर के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल से पत्रकारों के हित के साथ-साथ एक जनकल्याणकारी पहल की है।

आपको बता दें कि पत्रकार विकास परिषद शहडोल संभाग का एक ऐसा परिषद है जिसमें से जुड़े समस्त पत्रकार बंधुओं का भला तो होता ही है साथ ही साथ इस प्रकार की जनकल्याणकारी मुहिम भी परिषद चलाता है।

आज परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी के तत्वाधान में परिषद के समस्त पदाधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां उपस्थित मरीजों को फल वितरण किया गया।

परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी ऊर्जा से भरे एवं बेहद उत्सुक दिखे। 

 मरीजों के चेहरे में आई मुस्कान

फल वितरण के कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय में उपस्थित समस्त मरीजों के चेहरे में खुशी दिखी एवं सभी ने बड़े ही सहजता के साथ परिषद द्वारा वितरित किए गए फलों को स्वीकार किया ।

 अस्पताल के सह मुख्य अधीक्षक रहे उपस्थित 

इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल के सिविल सर्जन व सह मुख्य अधीक्षक डॉक्टर . ज्ञानेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे परिषद के पदाधिकारियों ने फल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री परिहार के कर कमलों से प्रारंभ कराया । 

 12 नि:शुल्क पंखे दान करेगा परिषद

फल वितरण कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने बताया की हमारा परिषद इसी प्रकार जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा और साथ ही जिला चिकित्सालय को 12 नि:शुल्क पंखों का सुरक्षा दान भी परिषद के तरफ से किया जाएगा।

जिसके बाद परिषद के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा इसकी खूब सराहना की गई।

एवं यह निश्चय किया गया कि परिषद द्वारा इसी तरीके से पत्रकारों के साथ साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता रहेगा।

 इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी , प्रदेश सचिव जुनैद खान ,संभागीय अध्यक्ष गोपालदास बंसल , संभागीय महासचिव संजय गर्ग , परिषद के जिलाध्यक्ष निलेश द्विवेदी , वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र प्रताप सिंह , पत्रकार नरेश वर्मा , पत्रकार डॉक्टर क्रिस्टी अब्राहम , पत्रकार सुरेंद्र नामदेव , पत्रकार विवेक पांडे , पत्रकार महेश कुशवाहा , पत्रकार शकील खान , पत्रकार श्याम दास मानिकपुरी , पत्रकार गणेश केवट , पत्रकार सौरभ तिवारी , अहमद सैफी , पत्रकार मोहम्मद हसन , पत्रकार रवेंद्र मिश्रा , पत्रकार अजय केवट , पत्रकार विश्व भूषण पांडे , पत्रकार निशांत गर्ग , पत्रकार सूर्य प्रताप सिंह समेत समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.