जयसिंहनगर : अतिक्रमण कारी शिक्षक दिवाकर का आखिर क्यों नहीं कटा अस्थाई विद्युत कनेक्शन , जयसिंह नगर बिजली विभाग ने आखिर क्यों कि न्यायालय के आदेश की अनदेखी
अतिक्रमण कारी शिक्षक दिवाकर का आखिर क्यों नहीं कटा अस्थाई विद्युत कनेक्शन ,
जयसिंह नगर बिजली विभाग ने आखिर क्यों कि न्यायालय के आदेश की अनदेखी

जयसिंहनगर (निशांत संजय गर्ग) । मामला जयसिंहनगर से सज्ञान में आया है जहा म. प्र. पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी जिला शहडोल जयसिंहनगर के मुख्य अभियंता द्वारा न्यायालय तहसीलदार के द्वारा 30 मार्च 2022 के आदेश का अब तक लगातार अवहेलना का मामला सामने आया हैl उक्त आदेश में उल्लेखित किया गया था की आवेदक लल्ला सिंह पिता जयपाल सिंह कंवर निवासी ग्राम अमझोर बनाम दिवाकर पिता राम लखन तिवारी निवासी ग्राम अमझोर के द्वारा ग्राम अमझोर की शासकीय आरजी खसरा नंबर 243/1 रकवा 5.912 हेक्टेयर भूमि के अंश भाग 0.016 हेक्टयेर भूमि पर अनावेदक दिवाकर तिवारी पिता रामलखन तिवारी निवासी ग्राम अमझोर के द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य उपरोक्त शासकीय भूमि पर स्थगन आदेस का उल्ल्घन किया जा रहा है l उक्त शासकीय भूमि पर बोर कराकर विधुत कनेक्शन बोर के लिए था घर के लिया गया है जो संचालित है l शासकीय भूमि पर स्थगन आदेस का उल्लघन कर अवैध निर्माण कार्य कर अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन लगाए गए है l उसका उपयोग निर्माण कार्य करने में किया जा रहा है l
अनावेदक दिवाकर तिवारी निवासी ग्राम अमझोर का विधुत कनेक्शन बंद किया जाए l
न्यायलय तहसीलदार जयसिंहनगर के उक्त आदेश के बाद भी जयसिंहनगर में पदस्थ बिजली विभाग के अभियंता द्वारा आज तक आदेश के पालन में कार्यवाही ना कर अपने शासकीय पदीय दायित्व का निर्वाहन करना जरूरी नहीं समझा l अब देखना यह है की मामला प्रकाश में आने के बाद क्या जिम्मेदारों द्वारा आदेश के पालन में कोई कदम उठाया जाएगा या नहीं l
इनका कहना
दिखा लेते हैं मुझे इसकी जानकारी नहीं है ।
मिंटू कुमार ( जे ई . जयसिंहनगर )
