नीलेश गुप्ता बने जयसिंहनगर कांग्रेस के संगठन मंत्री
जयसिंहनगर (राकेश गुप्ता) । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं जिला संगठन मंत्री संतोष शुक्ल की सहमति से जयसिंहनगर के कांग्रेस नेता नीलेश गुप्ता को ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहनगर का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
गुप्ता को संगठन मंत्री बनाये जाने पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है । कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा, ओ पी शुक्ला, सूरज पयासी, नीरज शर्मा, चक्रधारी शुक्ला, नंदन प्रजापति, रोहिणी शुक्ला, आदेश शुक्ला, सी एल तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विनय पयासी, धर्मेन्द्र भाटिया, परशुराम द्विवेदी, रामनारायण द्विवेदी, जीवन कुशवाहा, महेंद्र द्विवेदी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है ।
