S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल :शारदेय नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिव्य हवन पूजन एवं विशाल भंडारा के साथ जवारा विसर्जन शोभा यात्रा काली खप्पर नृत्य का मां विराटेश्वरी धाम में होगा भव्य आयोजन 

0 277

शारदेय नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिव्य हवन पूजन एवं विशाल भंडारा के साथ जवारा विसर्जन शोभा यात्रा काली खप्पर नृत्य का मां विराटेश्वरी धाम में होगा भव्य आयोजन 

शहडोल । नगर के हृदय स्थल स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर में शारदेय नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिव्या हवन पूजन एवं विशाल भंडारा के साथ जवारा विसर्जन शोभा यात्रा काली खप्पर नृत्य का होगा भव्य आयोजन श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार विनय केवट ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया है कि नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है मां विराटेश्वरी माई कि सुबह शाम विशेष पूजा आराधना आरती के साथ दिनभर प्रसाद का वितरण किया जा रहा है साथ ही मंदिर में मंदिर समिति द्वारा निशुल्क जूता चप्पल स्टैंड नारियल फोड़ने एवं निशुल्क वाहन पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध प्याऊ जल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है।

 मंदिर के पुजारी अंकित राज तिवारी जी(अत्तू) ने जानकारी देते हुए बताया है कि नौदिनी महा पर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर दिनांक -24-अक्टूबर दिन मंगलवार को दशहरे के दिन दिव्या हवन पूजन के पश्चात कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा इसी प्रकार दिनांक-25 अक्टूबर दिन बुधवार को विशाल जवारा विसर्जन शोभा यात्रा के साथ काली खप्पर नृत्य का भव्य आयोजन किया जाएगा वही जवारा विसर्जन शोभायात्रा शहडोल नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में जावरों का विसर्जित किए जाएंगे एवं मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन भक्तों द्वारा जमुई स्थित तालाब में किया जाएगा।

इस पुनीत पावन अवसर पर आप सभी माता रानी के भक्तगणों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मां भगवती के दरबार में पहुंचकर विशाल भंडारे का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें साथ ही बुधवार के दिन भव्य जवारा जुलूस में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.