जानिए क्यों कर्ज चुका करके भी कर्ज में है किसान ,
शाखा प्रबंधक ने कैसे किया गोल – माल
जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं में लीपापोती कर बड़ी घोटालेबाजी का मामला जयसिंहनगर से चर्चा मे आ रहा है जहा धान की खरीदी से किसानों को मिले खरीदी राशि से बैंक के द्वारा ऋण की रकम काटने के बाद भी उक्त ऋण की राशि समितियों मे किसानों के खाते में जमा नही की गई l मामले के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति की अनियमितता की जानकारी मिलने पर भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने कलेक्टर शहडोल से शिकायत कर निराकरण कराने की मांग की है l शिकायत में कहा गया है की वर्ष 2023–24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करते समय लगभग 500 किसानों से ऋणो की लिंकिंग वसूली करीब 91 लाख रुपए की गई थी l लेकिन समिति को एडवाइज जारी नही करने से किसानों की ऋण राशि उनके खातों में दिख रही है l शाखा प्रबंधक द्वारा उक्त प्राप्त राशि को अपने दैनिक गतिविधियों में उपयोग में लिया जा रहा है l श्री पाण्डेय ने मांग की है कि जितनी भी राशि धान लिंकिंग की बैंक शाखा को प्राप्त हो चुकी है तत्काल समितियों को जारी कराई जाए और बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की जाए l
इनका कहना
मैं जानता हूं यह शिकायत मंडल अध्यक्ष ने की है और यह शिकायत झूठी व निराधार है।
डीके साहू ( शाखा प्रबंधक) जिला सहकारी बैंक शाखा जयसिंहनगर जिला शहडोल ।
