जयसिंहनगर:पैदल रैली कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली के महत्व से कराया अवगत , नमामि गंगे अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का उप वनमण्डल मुख्यालय जयसिंहनगर हुआ आयोजन
पैदल रैली कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली के महत्व से कराया अवगत ,
नमामि गंगे अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का उप वनमण्डल मुख्यालय जयसिंहनगर में हुआ आयोजन
जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर शहडोल वनमण्डल अन्तर्गत उप वनमण्ड मुख्यालय जयसिंहनगर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नमामि गंगे अभियान अन्तर्गत सुबह 8.00 बजे खुशरवाह तालाब में स्थानीय जन समुदा एवं वन अमले के द्वारा साफ-सफाई की गई, तालाब के चारो तरफ एवं मेड़ में प्लास्टिक, कचन एकत्रित करते हुए चिन्हित स्थान पर विनिष्टीकरण किया। इसके उपरान्त खुशरवाह से जयसिंहनगर तक पैदल रैली का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय लोगो को पौधा रोपण एवं पर्यावरण के अनुकूट जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। तत्पश्चात उप वनमण्डल कार्यालय जयसिंहनगर कैम्पस में ऑवला, नीम, महुआ प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
उक्त कार्यक्रम वन संरक्षक, उत्तर शहडोल वनमण्डल गौरव चौधरी के मार्गदर्शन म सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में मालती देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर, मुकुल् सिंह ठाकुर उप वनमण्डलाधिकारी जयसिंहनगर, दिनेश पटेल वन परिक्षेत्राधिकारी जयसिंहनगर तरुणेन्द्र सिंह वन परिक्षेत्राधिकारी अमझोर क्षेत्रीय वन अमला एवं स्थानीय नागरिक तथा पत्रकार साथियों की उपस्थिति सराहनीय रही।
