S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: विकासखंड स्तरीय शिक्षक संघ चुनाव के निर्वाचन प्रक्रिया को अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक ने किया प्रभावित , विभिन्न आरोपों में घिरा रहा गोहपारू विकासखंड का मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का चुनाव 

0 474

विकासखंड स्तरीय शिक्षक संघ चुनाव के निर्वाचन प्रक्रिया को अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक ने किया प्रभावित ,

विभिन्न आरोपों में घिरा रहा गोहपारू विकासखंड का मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का चुनाव 
शहडोल (निशांत गर्ग)। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का चुनाव इन दिनों सभी तहसील स्तर पर विकासखंड में हो रहा है। जिसमें गोहपारु विकासखंड में चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।
जिसमें विकास खंड गोहपारू के शिक्षक संघ के सदस्यों के द्वारा 12 जनवरी 2025 में गोहपारु में हुए खंड स्तरीय अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में प्रत्याशी अनिल कुमार द्विवेदी समेत विकासखंड स्तर के समस्त शिक्षकों ने यह आरोप लगाया है कि जानबूझकर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा मतपत्र में गड़बड़ी की गई जिससे अनिल द्विवेदी 4 मत से विपक्ष के प्रत्याशी अमर बहादुर सिंह प्राथमिक शिक्षक से हार गए।
शिक्षकों का कहना है कि यह सब गड़बड़ी जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव के द्वारा जानबूझकर अपने ही चाहेतो को चुनाव के पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त कर यह गड़बड़ी की गई है।
जिससे सभी शिक्षकों में रोष व्याप्त है एवं सभी ने यह मांग की है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त कर गोहपारु का चुनाव दोबारा कराया जाए।

चुनाव पर्यवेक्षक ने खुद ही किया मतदान

इतना ही नहीं विकासखंड गोहपारू के शिक्षकों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामनारायण विश्वकर्मा शासकीय उच्च माध्यमिक शिक्षक के द्वारा खुद ही मतदान किया गया है। जो कि नियम विरुद्ध है। शिक्षकों ने मांग की है कि पर्यवेक्षक समेत चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने में जिन-जिन चुनाव अधिकारियों की संलिप्तता है । उन पर कार्यवाही कर चुनाव दोबारा कराया जाए। तब तक के लिए गोहपारू विकासखंड के चुनाव को स्थगित रखा जाए।

ऐसी प्रतिक्रिया
मैंने ऐसा नहीं किया है शिकायतकर्ता फर्जी है फर्जी लोग हैं कुछ भी शिकायत कर सकते हैं।
रामनारायण विश्वकर्मा पर्यवेक्षक शिक्षक संघ गोहपारू जिला शहडोल
……..………………………………………………………….
शिकायत झूठी व निराधार है हमारा शिक्षक संघ राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। प्रदेश स्तर से निर्वाचन जिले एवं तहसील में कराया गया है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

जिला अध्यक्ष लालजी तिवारी शिक्षक संघ शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.