S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

जयसिंहनगर: वैध- अवैध सब धन संचय खनिज की अनदेखी या फिर सांठ-गांठ, अमानक स्तर पर ब्लास्टिंग कर करोड़ों की कमाई जुटा रहे दो क्रशर संचालक

0 334

वैध- अवैध सब धन संचय खनिज की अनदेखी या फिर सांठ-गांठ,
अमानक स्तर पर ब्लास्टिंग कर करोड़ों की कमाई जुटा रहे दो क्रशर संचालक

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । आदिवासी अंचल में खनिज संसाधनों का दोहन कर धरती का सीना विद्दार्ण करने की रीत पुरानी हो चली हैं।
इन दिनों लगातार बड़े पैमाने में जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र में दो क्रेशर संचालक मनमानी ब्लास्टिंग कर वैध – अवैध का धन संचय के इस वाक्य को पूर्णता सार्थक कर रहे हैं।
कहने को तो दोनों ही क्षेत्र के प्रभावशील है लेकिन दोनों ही क्रेशर संचालकों के द्वारा इन दिनों खनिज अधिनियमों में बताए गए मानकों के विपरीत जाकर जोरों पर ब्लास्टिंग जारी है जिससे जिस क्षेत्र में क्रेशर संचालित हो रहे हैं उसके आसपास की कृषि भूमि बंजर होती जा रही है । लेकिन क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन जिले में बैठे खनिज जिम्मेदार या तो देख नहीं रहे या फिर देखना नहीं चाहते।

अवैध ब्लास्टिंग से गिरता क्षेत्र का जल स्रोत

विश्व सूत्र से ज्ञात हुआ है कि लगातार बड़े पैमाने में जयसिंहनगर क्षेत्र के यह दोनों क्रेशर संचालकों के द्वारा अपने धन बल के प्रभाव के चलते बड़े पैमाने में अवैध ब्लास्टिंग कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के जल स्त्रोत में काफी गहरा असर दिख रहा है साथ ही आसपास की कृषि भूमि भी बंजर हो रही है।
और लगातार धरती का सीन चीर कर दोनों ही वैध-अवैध धन को संचय करने में लगे हुए हैं ।
कुछ माह पूर्व जांच के नाम हुई थी कोरम पूर्ति
सूत्रों की माने तो कुछ माह पूर्व जयसिंहनगर तहसीलदार द्वारा दोनों में से एक क्रेशर संचालक के यहां पर पहुंचती है एवं तय मानकों के विपरीत किए गए ब्लास्टिंग पर संचालक के ऊपर जुर्माना भी लग चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.