S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : वनस्पतियों जीव जंतुओं व वन प्राकृतिक तत्व के बारे में प्राप्त की जानकारी , महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया सरसी आइलैंड का भौगोलिक भ्रमण

0 481

वनस्पतियों जीव जंतुओं व वन प्राकृतिक तत्व के बारे में प्राप्त की जानकारी ,

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया सरसी आइलैंड का भौगोलिक भ्रमण

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के विद्यार्थियों को भौगोलिक शिक्षा 2024-2025 के तहत प्रकृति भ्रमण कराया गया भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को सरसी आइलैंड रिसॉर्ट ले जाया गया भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरसी में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों जीव जंतुओं वन प्राकृतिक तत्व मिट्टी शैलों की रचना एवं भूमि का विश्लेषण तथा सांस्कृतिक तत्वों कृषि निवास परिवहन मानवीय क्रियाकलापों के संबंध में विश्लेषण किया साथ ही बाणसागर बांध के जल भारव का भी अवलोकन किया भौगोलिक भ्रमण के संयोजक डॉ० निशार अहमद नूरी अतिथि विद्वान भूगोल ने बताया कि यह क्षेत्र जैव विविधता से समृद्ध है यहां के वन क्षेत्र वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आवास है वन्य जीवों और वनस्पतियों के आपसी संबंध और पारस्परिक निर्भरता का अध्ययन किया जा सकता है यह क्षेत्र प्राकृतिक भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है साथ ही पर्यावरण भूगोल और प्राकृतिक संरक्षण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट स्थल है जो जल संसाधन जैव विविधता और पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने का एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं डॉ० निशार अहमद नूरी अतिथि विद्वान भूगोल के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में डॉ० यदुवीर प्रसाद मिश्रा, प्रीति रजक, डॉ० मुनौअर अली, अजीत कुशवाहा, शेख अतिफ व राजेश चर्मकार आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.