शहडोल: 9 दिवस तक श्री राम की भक्ति में लीन रहेगा नगर , संगीतमय श्रीराम कथा की अमृत वाणी से सिंचित होगें नगरवासी मनोज टीवीएस परिवार के संग
9 दिवस तक श्री राम की भक्ति में लीन रहेगा नगर , संगीतमय श्रीराम कथा की अमृत वाणी से सिंचित होगें नगरवासी मनोज टीवीएस परिवार के संग

शहडोल (संजय गर्ग)। मनोज ट्रेडिंग कंपनी ,मनोज एंड ब्रदर्स एवं मनोज टीवीएस परिवार के द्वारा स्मृति शेष दादाजी कौशल प्रसाद गुप्ता एवं पिताजी राममित्र गुप्ता के पुण्य स्मरण में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन गुरुवार 20 मार्च से शनिवार 29 मार्च तक सिंधी धर्मशाला के सामने शुभम पैलेस शहडोल में किया जा रहा हैं।
संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजक मनोज टीवीएस परिवार के हनुमान प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार 20 मार्च को दोपहर 02 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा
गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल शुभम पैलेस पहुंचेगी।
संगीतमय श्रीराम कथा का श्रवण श्रोताओं को ब्रम्हलीन स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी के कृपापात्र बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा स्वामी रामकृष्ण आचार्य के सानिध्य में कथा के मुख्य यजमान श्रीमती बब्बी बाई गुप्ता सहित श्रोताओ को श्रीराम कथा का रसपान 20 मार्च से आगामी नौ दिनों तक कथा स्थल शुभम पैलेस में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक रामायण महात्म्य एवं उसकी महिमा से कराएंगे।
श्रीराम कथा के आयोजक मनोज ट्रेडिंग कंपनी ,मनोज एंड ब्रदर्स एवं मनोज टीवीएस परिवार के हनुमान प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रातः यज्ञाचार्य पंडित राम सुशील शास्त्री जी द्वारा प्रतिदिन पूजा पाठ संपादित कराया जाएगा, तत्पश्चात अपरान्ह तीन बजे से पंडित बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान श्रोताओं को कराएंगे।
संगीतमय श्रीराम कथा में
प्रथम दिवस पंडित बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा गुरुवार, 20 मार्च को कलश यात्रा के उपरांत अपरान्ह तीन बजे से रामायण महात्म्य, वंदना, नाम महिमा इत्यादि का श्रवण कराएंगे।
द्वितीय दिवस शुक्रवार 21 मार्च को याज्ञवल्क्य, भारद्वाज, प्रयाग महिमा, सती प्रसंग, शिव पार्वती विवाहोत्सव,तृतीय दिवस शनिवार, 22 मार्च को शिव पार्वती संवाद, नारद मोह, राजा भानुप्रताप प्रसंग, राम जन्मोत्सव,चतुर्थ दिवस रविवार 23 मार्च को बालचरित, यज्ञरक्षा, जनकपुर प्रवेश, धनुषभंग, रामविवाहोत्सव,पंचम दिवस सोमवार 24 मार्च को आयोध्या दर्शन, राजतिलक की तैयारी, राम वनगमन, केवट प्रसंग आदि का रसपान महाराज जी द्वारा कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा में षष्टम् दिवस मंगलवार 25 मार्च को चित्रकूट निवास, भरत मिलन, अरण्य की यात्रा, सन्त दर्शन आदि,सप्तम दिवस बुधवार 26 मार्च को सीता हरण, लंका दहन आदि,अष्टम् दिवस गुरुवार 27 मार्च को सीता खोज, रामेश्वरम् स्थापना आदि,नवम् दिवस शुक्रवार 28 मार्च को राम रावण सुंदर काण्ड, आयोध्या वापसी, राम राज्याभिषेक कागभुशुंडि गरुण व्याख्यान के साथ ही संगीतमय श्रीराम कथा का विश्राम हो जाएगा। वहीं श्रीराम कथा के दसवां दिवस शनिवार 29 मार्च को प्रातः 9 बजे से पूर्णाहुति, हवन एवं भंडारा प्रसाद, दोपहर एक बजे से होगा।बिहारी लाल गुप्ता,बैद्यनाथ गुप्ता, चोखेलाल गुप्ता,रामलाल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजक मनोज टीवीएस परिवार के श्रीमती बब्बी बाई गुप्ता, सुनीता-हनुमान प्रसाद गुप्ता, वर्षा-राजेश गुप्ता, आरती-मनोज गुप्ता, रुचि-योगेश गुप्ता, काजल-हिमांशु गुप्ता के साथ शिवांशु,अक्षत,दीपांशु
अनन्या,आव्या,नित्या ने
सभी से सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आहवान किया हैं।
