S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : एएसआई पिता का पुत्र ने बढ़ाया मान , पुलिस अधीक्षक से मिला सम्मान पहले ही प्रयास में बना फ्लाइंग ऑफिसर 

0 430

एएसआई पिता का पुत्र ने बढ़ाया मान , पुलिस अधीक्षक से मिला सम्मान पहले ही प्रयास में बना फ्लाइंग ऑफिसर 

शहडोल (संजय गर्ग)। सिटी कोतवाली में पदस्थ एसआई ” रामराज पाण्डेय के सुपुत्र अभिनव पाण्डेय ने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा में सफलता अर्जित की है। आपको बता देंगे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कि परिक्षा 01 सितम्बर 2024 हुई थी।जिसका फाइनल रिजल्ट: 11 अप्रैल 2025को आया है। जिसमें अभिनव पांडे का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में हुआ है।

एएसआई रामराज पांडे के सुपुत्र अभिनव पांडे की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 10 तक कन्वेन्ट स्कूल, शहडोल से प्राप्त की। कक्षा 11 वीं एवं 12वीं की शिक्षा एपीएस स्कूल, कोटा (राजस्थान) से पूर्ण की। अभिनव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस परिवार सहित पुलिस अधीक्षक, शहडोल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, जो पूरे विभाग और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता यह दर्शाती है कि अनुशासन, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। अभिनव पाण्डेय अब देश की सेवा के लिए भारतीय वायुसेना में उड़ान भरने को तैयार हैं। पुलिस परिवार सहित सम्पूर्ण शहडोल वासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.