S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल/ब्यौहारी: मामला हिरवार में हुए सौर ऊर्जा घोटाले का , लाल साहब के लाल , के खाते में है भ्रष्टाचार का माल ।…. तो क्या लाल साहब के हाथों में है अशिक्षित सरपंच की लगाम

0 1,021

मामला हिरवार में हुए सौर ऊर्जा घोटाले का ,

लाल साहब के लाल , के खाते में है भ्रष्टाचार का माल ।…. तो क्या लाल साहब के हाथों में है अशिक्षित सरपंच की लगाम

ब्यौहारी / शहडोल (संजय गर्ग)। नाम तेरा गांव मेरा के तर्ज पर चल रहा ग्राम पंचायत हिरवार में भ्रष्टाचार इन दिनों तूल पकड़ रहा है।
पिछले अंक में हमने आपको भ्रष्टाचार के मास्टरमाइंड सिंह के बारे में बताया जो की राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति पूरी तरीके से पंचायत में हावी होकर भ्रष्टाचार का तांडव मचाया हुआ है।
इस पूरे भ्रष्टाचार के कारनामे में हास्यास्पद विषय यह है कि जिस जगह एक के बाद एक विभिन्न शासकीय राशि को कथित पंचायत सचिव सुखदेव प्रसाद मिश्रा एवं पंचायत में आफ रिकॉर्ड सरपंची करने वाला सिंह अपनी जेब गर्म कर रहे हैं।
वह पंचायत विधायक का ग्रह ग्राम कहलाया जाता है।
दिया तले ही मचा अंधेरा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक के ग्रह ग्राम कहलाए जाने वाला हिरवार पंचायत में भ्रष्टाचार मचाने वाला और ऑफ द रिकॉर्ड सरपंची करने वाला कोई सिंह है। जो की लाल साहब इन दिनों आपने आप को क्षेत्रिय विधायक का खास बताकर उनकी छवि को धूमिल करते हैं ।
और एक के बाद एक शरद के चांद को भ्रष्टाचार का ग्रहण लगा रहे हैं।(ऐसा हमारे सूत्र बताते है) तो सोचिए की जब विधायक के ग्रह ग्राम में ही भ्रष्टाचार की जड़ इतनी मजबूती के साथ फैली हुई है तो अन्य पंचायत या जनपदों में अनियमितताएं होना स्वाभाविक है।
अब घोटाले पर बात

अखबारों की सुर्खियां बटोर रहा ग्राम पंचायत हिरवार में सौर ऊर्जा घोटाला जिसमें लगभग 4 लाख 99 हजार रुपए की लागत से बगैर किसी वैध दस्तावेज के निर्माण कार्य कर बिल पास करने के नाम पर लाखों रुपए ठेकेदार से ऐंठ लिए गए जिसमें पूर्व में हमने आपको कथित ग्राम पंचायत सचिव की बच्ची के खाते में अंतरित हुई 45 हजार रुपए कि राशि का ऑनलाइन लेनदेन के बारे में बतलाया था।

इसके खाते में है कमीशन की एक चौथाई रकम
सूत्रों के अनुसार ठेकेदार से सौर ऊर्जा कार्य का बिल पास करने के नाम पर 1 लाख 84 हजार रुपए की मांग में कमीशन मांगा गया जिसका एक चौथाई हिस्सा पंचायत में ऑफ द रिकॉर्ड सरपंची कर रहे आरबी सिंह अर्थात लाल साहब के लाल ऋषभदेव सिंह के गूगल पे नंबर ( 786 985 1887) में एक के बाद एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए जाते हैं। जिसका कमीशन का एक चौथाई हिस्सा 1लाख 10हजार का वित्तीय लेनदेन डिजिटल हुआ है। इस संबंध में जब कथित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो ऋषभदेव सिंह ने बताया कि वह बाहर पड़ता है और उसके पिता आरबी सिंह ने उसके खाते में यह पैसे डलवाए थे।

बिना वैध दस्तावेजों के कर दिया भुगतान
भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत हिरवार के सचिव एवं पंचायत में ऑफ़ द रिकॉर्ड सरपंची कर रहे आरबी सिंह के द्वारा पंचायत में हुए सौर ऊर्जा के कार्य का बिना टीएस – एएस बने ही ठेकेदार से उसका बिल पास करने के लिए कमीशन लेकर फर्जी भुगतान किया गया।
महिला सरपंच के कम पढ़ने के होने का उठा रहे फायदा
सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत हिरवार में महिला सरपंच रतनी जो की कम पढ़ी लिखी है। जिसका फायदा पंचायत में आफ दा रिकॉर्ड सरपंची करने वाला आरबी सिंह उठा रहा है।
जिसका जीता जागता सबूत उसके बेटे ऋषभदेव सिंह के गूगल पर नंबर पर ठेकेदार के बिल पास करने के नाम पर लिए गए पैसों से साथ दिख रहा।
इनका कहना
1.जी मैं बाहर पढ़ता हूं मेरे पिता आरबी सिंह ने यह पैसे किसी मिश्रा से मेरे खाते में डलवाए थे।

ऋषभदेव सिंह जिसके खाते में डिजिटल राशि अंतरित हुई है।

2.जी हां मैंने सौर ऊर्जा का कार्य ग्राम पंचायत में किया था अपना बिल पास करने के लिए मैंने पंचायत सचिव सुखदेव मिश्रा के बच्ची के खाते में आधा पैसा डाला है। , और बाकी का पैसा 1लाख 10 हजार रूपए मैंने सिंह के बच्चे ऋषभ सिंह के खाते में डाला है।
 (ठेकेदार )ब्यौहारी जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.