S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

शहडोल / जयसिंहनगर : बिन खाए रहा न जाए रिश्वत की बीमारी बाबू की  गिरफ्तारी ,रकवा में पेड़ पौधे चढ़ाने के ऐवज में मांगे थे 6 हजार‌ , दूसरी किस्त लेते लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ

0 2,896

बिन खाए रहा न जाए रिश्वत की बीमारी बाबू की  गिरफ्तारी ,

रकवा में पेड़ पौधे चढ़ाने के ऐवज में मांगे थे 6 हजार‌ , दूसरी किस्त लेते लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ  

 

शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग)।  इन दिनों रिश्वत लेना मानो जैसे एलपेनलिबे की टॉफी खाने जितना आसान है।
आप सभी को याद होगा कि जब एलपेनलिबे टॉफी का प्रचार आता है तो उसमें एक टैगलाइन प्रचार करने वाली कंपनी बोलती है  ! मन ललचाए बिन खा रहा न जाए…. आज लोकायुक्त इस कार्यवाही के बाद यह टैगलाइन रिश्वतखोरों के लिए सबसे सटीक भी बैठती है। रिश्वत की रकम ऐसी जो बिन खाए रहा न जाएं । ऐसा ही कुछ हाल इस समय जयसिंहनगर तहसील के राजस्व में चल रहा है। जहां तहसील में पदस्थ बाबू योगेंद्रमणि द्विवेदी ने रकवा में पेड़ पौधे चढ़ाने की ऐंवज में 6 हजार‌ रिश्वत की मांग की गई। जिस पर रिश्वत की पहली किस्त ₹3 हजार तहसील में पदस्थ बाबू योगेंद्रमणि द्विवेदी ने ले ली।
पूरे मामले की शिकायत फरियादी सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने लोकायुक्त में की जिस पर लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यों की टीम गठित कर आज नया तहसीलदार के कार्यालय से बाबू को रिश्वत की दूसरी किस्त ₹3हजार लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कार्यवाही अभी प्रचलन में है।
आपको बता दे की इसके पूर्व भी जयसिंहनगर के छूदा ग्राम पंचायत में भी रोजगार सहायक चंद्रप्रकाश गुप्ता को 10, हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया था।
1 महीने के अंतराल में हे जयसिंहनगर क्षेत्र में लोकायुक्त की टीम ने  दूसरी बड़ी कार्यवाही की है।
हालात :  इस कार्यवाही  ने जयसिंहनगर तहसील में चल रहे। व्यापक पैमाने में भर्रेशाही को उजागर किया है।

हालांकि अभी तहसील से बाबू ही रंगे हाथ पकड़ा गया है लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार और भी कोई है जो तहसील में है तो कोटवार मगर रजिस्ट्रार कार्यालय में वसूलीकर्ता बनाकर अवैध वसूली करता है। एवं नजूल की शासकीय भूमि पर करोड़ों का मकान भी बनाया हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.