S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

जयसिंहनगर / शहडोल : ज्ञान गणित जुगाड़ : के चलते नहीं हो पाया लाखों की चोरी का खुलासा, सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का , क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदात फिर भी खाली वर्दी के हाथ

0 546

ज्ञान गणित जुगाड़ : के चलते नहीं हो पाया लाखों की चोरी का खुलासा,

सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का , क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदात फिर भी खाली वर्दी के हाथ

जयसिंहनगर / शहडोल । (संजय गर्ग) कानून का काम क्षेत्र की शांति व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना है। लेकिन इन दिनों जिस प्रकार जयसिंहनगर क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था की धज्जियां उडी हैं। उसमें यह कहना गलत नहीं होगा कि कहीं ना कहीं एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर रही है।

वैसे तो पुलिस का काम चोरों व अपराधियों के ऊपर कहर बरपाने का है लेकिन उन पर रहम करने का कार्य जयसिंहनगर थाने के ही एक पुलिस वाले ने किया है।

जिसके चलते ऐसा लग रहा है कि मानो क्षेत्र के अपराधियों और चोरों को कानून का खौफ ही नहीं रह गया है।

दरअसल बीते लगभग एक दो माह पूर्व जयसिंहनगर क्षेत्र में लगातार चोरियों की वारदात हुई है जिसमें क्षेत्र के देवरा रोड में दो चोरियां , एवं जनकपुर रोड में दो चोरियां हुई और साथ ही एक चोरी की घटना रीवा रोड में हुई।

गौर करने वाली बात यह है कि यह पांचो चोरियां एक महीने के अंतराल में हुई किंतु पांचो ही चोरियों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

चोरों को आखिर किसका सह

बीते दिनों जयसिंहनगर क्षेत्र में 5 चोरी की घटनाएं होती हैं लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उन चोरियो का खुलासा नहीं हो पता है।

मजे की बात तो यह है कि क्षेत्र में जिन पांचो जगह चोरियां हुई उसके बीट प्रभारी और कोई नहीं बल्कि बहुचर्चित गांजे मामले में सुर्खियां बटोर रहे संतोष एएसआई है।

सूत्रों की माने तो एएसआई संतोष के पास पांचो जगह हुई चोरियों की घटनाओं की जांच इन्हीं के पास है।

वैसे तो एएसआई की ईमानदारी के चर्चे पूरे क्षेत्र में है लेकिन इसके बावजूद भी पता नहीं क्यों क्षेत्र में हुई इन पांचो लाखों की चोरियों का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है।

जिससे क्षेत्र के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं रक्षकों के होते हुए भी यदि लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो यह वर्दी के लिए एक कलंक से कम नहीं है।

यह भी विचारणीय

सूत्रों की माने तो एक ही एएसआई संतोष के बीट में पांचों चोरियां होती हैं इसके बावजूद भी चोरियों का खुलासा नहीं होता है।

 बहुचर्चित गांजा प्रकरण में आधी अधूरी कार्यवाही कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है हालांकि जांच जारी है लेकिन इसके पहले ही पुलिस अपनी पीठ थपथपा  रही है। लेकिन क्षेत्र के अंतर्गत एएसआई संतोष के बीट में जिस प्रकार लगातार एक के बाद एक पांच चोरी हुई। वह बात कहीं ना कहीं हजम नहीं हो रही है। आखिर ऐसा क्या कारण कि अब तक लाखों की चोरियां एक ही बीट में हो गई

बुलंद है चोरों के हौसले

दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जोकि कहीं ना कहीं जयसिंहनगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

पूरे मामले को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि लगातार चोरों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में अराजकता का माहौल है लोग काफी डरे और सहमे हैं। और यह पूरा मामला सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का वाली कहावत को चरितार्थ करता हुआ दिख रहा है।

इनकी प्रतिक्रिया

ऐसा नहीं है हम कम उसे पर कर रहे हैं और बीट प्रभारियों को लेकर अब तक मुझे कोई ऐसी शिकायत नहीं मिली है। हां अब तक खुलासा नहीं हो सका है कुछ समय दीजिए आपको रिजल्ट हम देंगे।

अजय बैगा (थाना प्रभारी) जयसिंहनगर जिला शहडोल

=======================================

ऐसा नहीं है हम अपना काम कर रहे हैं लेकिन लोगों को भी सजकता बरतनी चाहिए। बराबर बीट में पेट्रोलिंग चल रही है। हा कुछ मामले ऐसे होते हैं कि जिनमे सुराग देरी से मिलता है। इन मामलों का भी जल्द ही खुलासा होगा।

संतोष मिश्रा (एएसआई) बीट प्रभारी जयसिंहनगर थाना जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.