S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

शहडोल : सत्ता संरक्षण में हावी भ्रष्टाचार…… सूत्र ,अधीक्षिका ने खा लिया काजू बादाम छुहारा , फिर खुल गया भ्रष्टाचार नया पिटारा

0 2,302

सत्ता संरक्षण में हावी भ्रष्टाचार…… सूत्र ,

अधीक्षिका ने खा लिया काजू बादाम छुहारा , फिर खुल गया भ्रष्टाचार नया पिटारा

शहडोल (संजय गर्ग)  । इन दिनों भ्रष्टाचार का नया तरीका जिले के शिक्षा विभाग ने अपनाया है एक तरफ पेट घोटाला शांत नहीं हुआ की दूसरी ओर जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित छात्रावास में 50 किलो काजू और 30 किलो बादाम के नाम पर लाखों का बिल लगाकर राशि का आहरण हो गया है।
सवाल यह है कि छात्रावास में हुए इस ड्राई फ्रूट घोटाले में छात्रावास अधीक्षिका समेत और किसका हाथ है।

ऐसे हुआ भ्रष्टाचार
दरअसल यह पूरा मामला जिले के जयसिंहनगर नगर क्षेत्र के अंतर्गत टेटका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का है।
जहां पर फरवरी वर्ष 2024 मे छात्राओं को 50 किलो काजू और 30 किलो बादाम खिलाने का दावा किया जा रहा है।
जो की पूरा मामला समझ के परें हैं।

कौन है शुक्ला ट्रेडर्स जिसने लगाया लाखों का बिल
दरअसल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टेटका में पदस्थ अधीक्षिका के द्वारा काजू बादाम और छुहारा समेत अन्य सामग्री छात्रावास में मंगाई जाती है।
लेकिन 50 किलो काजू 30 किलो बादाम इतनी भारी मात्रा में कहां खपया जाता है।
इस पर अभी संदेह बचा हुआ है। विश्वत सूत्रों की माने तो कथित बिल जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है शुक्ला ट्रेडर्स का है। जो की छात्रावास में वर्तमान पदस्थ अधिक्षिका खास रिश्तेदार है इतना ही नहीं जब हमारे द्वारा शुक्ला ट्रेडर्स के बिल में अंकित नंबर 7974160813 , 7898657620 पर संपर्क किया गया तो फोन तो नहीं उठा लेकिन ट्रूकॉलर पर एक नंबर पर शिवम तो दूसरे पर दुर्गेश नाम आ रहा है।
जिसकी जांच होना अति आवश्यक है।

लॉगिन आईडी से हो गया खेल
दरअसल प्रत्येक कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में आवंटन जारी होता है। जिसकी लॉगिन आईडी पासवर्ड छात्रावास में कार्यरत अधीक्षक व अधिक्षिका के पास में होता है।
जिसमें मनमर्जी तरीके से बिल बनाकर ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाता है। इसी का फायदा उठाकर मनमर्जी तरीके से बिल बना कर  शासकीय राशि पर सेंधमारी जारी है।

राजनैतिक संरक्षण प्राप्त पर क्या होगी कार्रवाई
व्यापक पैमाने में वित्तीय अनियमिताओं को अंजाम देने पर छात्रावास अधीक्षिका का जो कि इस पूरे मामले में संदेह के कटघरे में खड़ी हुई है। सूत्रों के अनुसार इन्हें सत्ताधारी क्षेत्रीय माननीय का संरक्षण प्राप्त है। तो क्या इस मामले पर जांच या कार्यवाही होगी या नहीं।
जब इस संबंध में खबर की पुष्टि हेतु माननीय को इन नंबर से 9993305246,8109372440 से फोन लगाया पर फोन रिसीव नहीं हुआ।

इन्होंने कहा
बिल वायरल हो रहा है जानकारी है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी

अमरनाथ सिंह ( जिला समन्वयक ) सर्व शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केंद्र शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.