S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

जयसिंहनगर /शहडोल: नगर परिषद में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शासकीय कर्मचारी, थाने में हुई शिकायत फिर भी नेतागिरी के चक्कर में नहीं सुलझा पा रही चोरी की गुत्थी

0 979

नगर परिषद में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शासकीय कर्मचारी, थाने में हुई शिकायत फिर भी नेतागिरी के चक्कर में नहीं सुलझा पा रही चोरी की गुत्थी

शहडोल ।(संजय गर्ग) । भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद जिम्मेदार कर्मचारी निजी लाभ के लिए नियमों को ताक पर रखने से नहीं चूक रहे। जिले की जयसिंहनगर नगर परिषद में सामने आए ताजा मामले ने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ परिषद कार्यालय से दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी स्वयं चोर बन बैठे और कार्यालय में रखे सामान को चोरी करने की योजना बनाकर छुट्टी के दिन उसे अंजाम देने पहुंचे। सीएमओ द्वारा जयसिंहनगर थाना में दी गई शिकायत के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे बसंतलाल यादव और घुरसेन सिंह बिना किसी अनुमति के नगर परिषद में रखे हैंडपंप उपयोग हेतु लिंक रॉड एवं अन्य सामान को एक बिना नंबर की ऑटो में लादकर ले जा रहे थे। उसी समय एक स्थानीय लोगों की सूचना पर सीएमओ के निर्देशन में नपा परिषद के कर्मचारियों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

साज़िश के मास्टरमाइंड की तलाश 

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दोनों कर्मचारियों के पास इतनी हिम्मत नहीं कि वे किसी बड़े अधिकारी की शह के बिना शासकीय सामग्री उठाकर बाहर ले जाएं। जानकारों के अनुसार नगर परिषद के जल शाखा सहित अन्य शाखाओं के प्रभारी लंबे समय से बिना निगरानी के अपने मनमर्जी के तर्ज पर अपने कार्यों को चला रहे है, जिसमें आए दिन सामग्री की निकासी हो रही है, लेकिन सामग्री के उपयोग का उल्लेख किसी पंजी में नहीं है। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि चोरी का यह मामला सिर्फ एक उदाहरण है यदि प्रभारियों द्वारा कराए गए कार्यों के सामग्रियों की जांच की जाए तो कई सामग्रियों की अनुउपयोगिता सामने आ सकती है। बताया जा रहा है कि चोरी किया गया लिंक रॉड एवं अन्य सामान नगर की ही एक निजी दुकान में बेचे जाने की मंशा थी।

नोटिस के बाद नेताओ की दखलंदाजी 

शिकायत के चार दिन बीतने के बाद भी दोनों आरोपी कर्मचारी अभी भी नगर परिषद कार्यालय में ड्यूटी कर रहे हैं। सीएमओ द्वारा नोटिस तो दिया गया और विभागीय कार्रवाई की शुरुआत तेजी से नहीं कि जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह जानबूझकर की गई ढिलाई हो सकती है, संभवतः स्थानीय कई नेताओं का दबाव इस कार्रवाई में बाधक बन रहा है। यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली का भी है, जहाँ अपराधियों को अभयदान मिलता नजर आ रहा है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद, ज़मीनी स्तर पर स्थानीय नेता चोरी जैसे गंभीर अपराध पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में आम जनता का भरोसा सरकारी संस्थानों से उठना स्वाभाविक है। नगर परिषद में हुए इस प्रकरण ने साफ कर दिया है कि अब खुद शासकीय कार्यालय भी सुरक्षित नहीं हैं। यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं करते, तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं आम बात हो जाएंगी, जिससे जनता के बीच शासन की छवि और भी खराब होगी।

इनका कहना है

दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है और जवाब नही प्राप्त हुआ है तो दूसरी नोटिस जारी की जा रही है। कार्य में कर्मचारी अनुउपस्थिति है जबतक संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा कार्य पर नहीं रखेगा जल्द की कार्यमुक्त की कार्रवाई की जाएगी।

सचिन कचेर

सीएमओ, नगर परिषद जयसिंहनगर 

=====================================

थाने में सूचना प्राप्त हुई है, जांच कर जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अजय बैगा

थाना प्रभारी, जयसिंहनगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.