शहडोल: विंध्य पुणे निर्माण मंच के प्रभारी पंडित जयप्रकाश नारायण गर्ग के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज में हुई हिंसक कृत के संबंध में कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
शहडोल संजय गर्ग विंध्य पुनर्निर्माण मंच की जिला इकाई ने
जय प्रकाश नारायण गर्ग प्रभारी विंध्य पुनर्निर्माण मंच के तत्वाधान में, मटका कॉलेज में हुए हिंसक एवं अशोक बनी कृत के संबंध में कमिश्नर राजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा । सत संबंध में
डाक्टर विजय राघव सराफ, बी.पी.पाठक सहित विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण मंच संभाग एवं पूर्व छात्र नेताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा मेडिकल कालेज के डीन डाक्टर मिलिंद शिलारकर एवं वरिष्ठ विभागाध्यक्षों से मुलाकात कर हिंसा एवं अशोभनीय कृत्यों, जो अवांक्षित तत्वों के द्वारा घटना कारित की गयी थी,। उसकी पुरजोर भर्त्सना की गयी एवं भविष्य में मेडिकल कालेज को नैतिक समर्थन की बात की गयी।
मेडिकल कॉलेज के समीप ही स्थापित हो थाना
प्रतिनिधि मंडल को मेडिकल कालेज के डीन ने सुरक्षा के मद्देनजर ज्यादा पुलिस बल तैनात करने की मनसा जताई, जिसमें प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज के समीप एक अलग थाना स्थापित करने हेतु शासन से मांग करने की एक मत से समर्थन किया ।
आरोपित पक्ष के द्वारा जो सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश की गयी, उस समस्या को प्रशासन ने जिस सतर्कता और गंभीरता से संभाला और अवांक्षित तत्वों के खिलाफ प्रशासन ने जो कार्यवाही की प्रतिनिधि मंडल उसका समर्थन करते हुए उसकी प्रशंसा करता है एवं प्रशासन को साधुवाद देते है। हमारा प्रतिनिधि मंडल मांग करता है की आरोपित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।
इनकी रही उपस्थिति
ज्ञापन सौंपते समय पीयूष गर्ग, , वरिष्ठ अधिवक्ता सुभदीप खरे एड., संतोष कुमार विश्वकर्मा, प्रणय राय, नितेश सोनी, क्रश सेन, संतोष सिंह परिहार, रमेश कुमार विश्वकर्मा, निशांत गर्ग के अलावा कई अन्य शामिल रहे।
