शहडोल (संजय गर्ग) । बेहतर माइलेज व तूफानी फीचर के साथ कम बजट में क्रूजर बाइक टीवीएस रोनिंन 225सीसी को बुधवार को एक शादे कार्यक्रम में मनोज टीवीएस शोरूम में लांच किया गया. टीवीएस शोरूम में मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने एक सादे समारोह में टीवीएस के बेडे में शामिल इस धूम मचाने वाली टीवीएस रोनिंन 225 सीसी बाइक को लांच किया गया।
पहले ही दिन आधा दर्जन बाइक्स की बिक्री
टीवीएस रोनिंन 225 सीसी बाईक के लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाईक के लांच होते ही आधा दर्जन रोनिंन 225 सीसी बाइक शोरूम से बिक्री हो गई |
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने टीवीएस रोनिंन 225सीसी की पहली बाइक की चाबी युवा ऋषभ मिश्रा को सौंपा| ऋषभ के हाथ में टीवीएस रोनिंन 225 सीसी की चाबी मिलते ही उसके चेहरे में गजब का उत्साह दिखा| ऋषभ ने बताया कि रोनिंन 225सीसी कम बजट में बेहतर क्रूजर बाइक है,इसमे तूफानी फीचर के साथ माइलेज भी तगड़ा है, यह बाइक युवाओं की पहली पसंद है|
*न्यू फीचर्स*
मनोज गुप्ता ने टीवीएस रोनिन
225सीसी को शहडोल संभाग में लांच करते हुए उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी| मनोज गुप्ता ने टीवीएस रोनिंन 225 सीसी के बारे में बताएं कि यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है| उन्होंने बताया कि भारतीय बाइक कंपनी टीवीएस ने भी रोनिंन 225 सीसी के साथ क्रूजर बाइक में एंट्री मारी है जो अपने ग्राहकों को काफी आकर्षित करती है उन्होंने टीवीएस रोनिंन 225 सीसी के फीचर की बात करते हुए बताया कि इसमें नई एलईडी हैडलाइट, फुली डिजिटल राउंड इंस्ट्रुमेंटल कलस्टर के साथ स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देखने को मिल जाएगी| इसके अलावा इसमें हाइयर वैरिएंट, डुअल चैनल एबीएस फीचर से लैस है| इसके अलावा इसमें रैन और अर्बन जैसे दो ड्राइव मोडस मिलेंगे| इसके अलावा इसमें 225.9 सीसी सिंगल सिलेंडर इजन नए स्लिप्ट डुअल क्रैडल फ्रेम जो बाइक की परफॉरर्मेंस को दर्शाती है| यह बाइक पाच स्पीड गियर बॉक्स से लैस है| उन्होंने बताया कि कंपनी का दावा है कि इस बाइक में ग्राहकों को 120 किलोमीटर की टॉप स्पीड मिलेगी|
कार्यक्रम में उपस्थित मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने उपस्थित जनों का अभिनंदन किया, जबकि योगेश गुप्ता ने टीवीएस की नई बाइक रोनिंन 225 सीसी के लॉन्चिंग अवसर पर शोरूम के सेल्स सर्विस एवं फाइनेंस विभाग के अलावा स्पेयर पार्ट्स,मैकैनिको का आभार व्यक्त किया|
