S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: शासकीय एम. एल. बी. कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता

0 260

शासकीय एम. एल. बी. कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता

इंट्रो । चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 20 फरवरी 1928 को फिजिक्स के क्षेत्र में एक खोज की थी। इस खोज को रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। फिजिक्स के क्षेत्र में इस खोज के लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन नोबेल प्राइज हासिल करने वाले पहले एशियाई थे।
शहडोल (संजय गर्ग) । वैज्ञानिक सीवी रमन की याद में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर हरगोविंद खुराना विपनेट विज्ञान क्लब समन्वयक साधना जैन एवं प्राचार्य उमेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शासकीय एम एल बी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में मॉडल एवं चार्ट निर्माण तथा साइंस क्विज का आयोजन किया गया प्राचार्य सर के द्वारा विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी और संस्था के अन्य बच्चों को भी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रतिवर्ष मॉडल चार्ट निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

छात्र – छात्राओं द्वारा विज्ञान मॉडल की प्रस्तुति

अंतिमा सोनकर के द्वारा पाचन तंत्र को दर्शाने वाला, मीनाक्षी साकेत एवं मंजूषा साकेत के द्वारा अस्थि संधि को दर्शाने का मॉडल,छात्रा कल्पना पांडे के द्वारा जल संरक्षण और पवन चक्की से विद्युत पैदा करने का मॉडल, वंदना निर्मल के द्वारा ओजोन परत में छिद्र से होने वाले नुकसान संबंधी मॉडल को बनाया गया ,खुशी जायसवाल, मुस्कान नामदेव ,सोनाली सोंधिया, जानवी खान, रीना गुप्ता, राशि महोबिया डाली महोबिया एवं अन्य छात्राओं के द्वारा भी मॉडल एवं चार्ट का निर्माण किया
गया एवं साइंस क्विज में भाग लिया।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम में व्याख्याता सुनीता देदोरिया,शिक्षिका शमीम बानो, गायत्री सोनी, रीता श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, अनुराधा सोनी, राधा मिश्रा, रुबी गुप्ता, अंजना शर्मा, रेखा वर्मा, नीरू सिंह, अनीता मिश्रा, विभा मिश्रा कामता प्रसाद, सीता शरण शुक्ला, अभय राज, आर बी साहू, सरोज सिंह ,तारा लारिया संजीता सिंह प्रतिभा निगम सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.