S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: दहेज लोभी पति को न्यायालय ने 1 साल के कारावास की सजा

0 181

 

शहडोल (संजय गर्ग) । न्यायालय राहुल वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेंणी बुढार जिला शहडोल के द्वारा थाना अमलाई के अपराध क्रं0 289/15, प्रकरण क्रं0 1187/15 धारा 498ए, 324 भादवि में आरोपी रामनारायण ऊर्फ गुड्डू साहू पिता ज्ञानी प्रसाद साहू निवासी ग्राम बकहो जिला शहडोल म0प्र0 को धारा 498ए एवं 324 भादवि में क्रमश: 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रूपये के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया। शासन की ओर से उक्त प्रकरण में मनोज कुमार पनिका सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बुढार जिला शहडोल द्वारा पैरवी की गई ।

मामला कुछ इस प्रकार

संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि फरियादिया ने थाना गाडा सरई में लिखित शिकायत प्रस्‍तुत की, कि उसकी शादी 17 जून 2010 को रीति रिवाज अनुसार ओपीएम अमलाई बकहो निवासी रामनारायण ऊर्फ गुड्डू साहू के साथ हुई थी।

सालों से दहेज के लिए कर रहा था प्रताड़ित
शादी के 1 वर्ष तक अच्‍छे से रही। 2011 से पति, मायके से रूपये लाने के लिए दबाव बनाता रहा और मेरे मायके से पिता व भाई से 3000, 5000, 8000 रूपये करके समय समय पर रूपये लेते रहे। वर्ष 2015 में मेरा पति नौकरी के नाम से पिता से 20,000 रूपये मांगा तो पिताजी ने 18000 रूपये दिए जिसे खा पीकर बर्बाद कर दिया।
पिछले 3-4 वर्षों से पति किसी दूसरी औरत के चक्‍कर में आकर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडित करने लगा।

थाने में की शिकायत

दिनांक 14 जुलाई 2015 के शाम 7 बजे जब वह खाना बना रही थी।
तो पति गरम तवा से उसके दाहिने कुनहें में चिपका दिया और मारपीट की। तब वह पिता को फोन कर बताई और मायके आ गई।
थाना गाडासरई जाकर लिखित शिकायत की। प्रकरण शून्‍य पर कायमी कर डायरी थाना अमलाई भेजी गई।
उक्‍त रिपोर्ट के आधार पर थाना अमलाई में उक्‍त रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय समक्ष प्रस्‍तुत किया गया।
अभियोजन साक्ष्‍य उपरांत अभियोजन की ओर से मनोज कुमार पनिका सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बुढार द्वारा माननीय न्‍यायालय समक्ष मौखिक तर्क प्रस्‍तुत किए गए। जिससे सहमत होकर न्‍यायालय ने आरोपी को वर्धित दण्‍ड से दण्डित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.