S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

0 162

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम की अध्यक्षता मे जिला काँग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि काँग्रेस भवन मे मनाई गई।
भारत रत्न राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर समस्त कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया एवं उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस के इतिहास बलिदान देने का इतिहास

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम ने कहा कि काँग्रेस का इतिहास रहा है बलिदान देने का स्वर्गीय राजीव गाँधी का मानना था कि, शिक्षा एक मात्र ऐसा उपकरण है जिसके माध्यम से हमारे पिछड़े सामाजिक स्तर को समानता पर लाया जा सकता है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, राजीव गाँधी ने युवाओं को 18 वर्ष को आयु मे मतदान का अधिकार प्रदान किया, अवस्थी ने उन्हे कंप्यूटर युग का जनक बताते हुए कहा कि राजीव का मानना था।
यदि हम कृषि की प्रगति को- बरकरार नहीं रख पाते हैं तो हम देश से गरीबी नहीं मिटा सकते।

महिलाएं देश की चेतना होती है

पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने बताया कि राजीव जी महिलाओं को सदैव आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया उनका कहना था कि, महिलाएं किसी भी देश की चेतना होती हैं, वो हमारे समाज को एकजुट रखती हैं।
शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी जी ने बताया कि राजीव जी ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र मे सुधार करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम मे मंच संचालन कार्यालय प्रभारी शिव शंकर शुक्ला ने एवं आभार प्रदर्शन मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने किया।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने दी। 

इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कुलदीप निगम, अजय अवस्थी, रविन्द्र तिवारी, नीरज द्विवेदी, पीयूष शुक्ला, संध्या सिंह, सौरभ तिवारी,शिव शंकर शुक्ला, राम नरेश तिवारी, सुगंधिता नीरज सराफ, हीरालाल प्ओजापती, ओमप्रकाश चौधरी, सचिन निगम, विष्णू गौतम, प्रदीप तिवारी,जसवीर सिंह दुआ, सिमरन कौर , शुभम सोंधिया, विजय सिंह, दयावान वर्मा, रविन्द्र शुक्ला, प्रदी कुमार सोनी, बाल्मीक द्विवेदी,खेमराज विश्वकर्मा, अकर्म खान, प्रकाश भारती, राम दत्त सोनी,प्रदीप विश्वकर्मा, महेन्द्र करोलिया, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, वरुण पाल, सुमित तिवारी, रजनी गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.