S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : कल राजपूत करणी सेना द्वारा मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की जयंती  ,  नगर में निकलेगी विशाल शौर्य यात्रा 

0 260

कल राजपूत करणी सेना द्वारा मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की जयंती 

 नगर में निकलेगी विशाल शौर्य यात्रा  

शहडोल (संजय गर्ग) ।  राजपूत करणी सेना शहडोल द्वारा हिंदुआ सूर्य, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर विशाल क्षत्रिय शौर्य यात्रा 22 मई सोमवार को निकालेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह दादू ने बताया है कि शहडोल जिले के सभी क्षत्रिय संगठन द्वारा विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष के अनुसार हिंदुआ सूर्य, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्षत्रिय समाज के द्वारा विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन 22 मई सोमवार को किया गया है जिसमें सभी क्षत्रिय समाज से इस शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में ब्योहारी के समाजसेवी वीरेश सिंह “रिंकू भैया” के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सोहागपुर गढ़ी राजा बाग के कुंवर यशवर्धन सिंह एवं राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।

महाराणा प्रताप जी की शौर्य यात्रा बाणगंगा मेला मैदान से शाम 4 बजे शुरू होकर जय स्तंभ चौक, राजेंद्र टाकीज चौक, पुराना नगरपालिका चौराहा, न्यू गांधी चौक, गुरुनानक चौक, इंदिरा चौक, लल्लू सिंह चौक से होते हुए होटल ग्रीन गार्डन गोरतरा में समाप्त होगी। होटल ग्रीन गार्डन में श्री राजपूत करणी सेना शहडोल एवं अन्य संगठन द्वारा समाज के प्रति समर्पित लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। जहां अतिथियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.