शहडोल :प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में नगर के मानस भवन में संपन्न हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में नगर के मानस भवन में संपन्न हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक ।

शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में यह प्रथम आगमन था। इस अवसर पर रविवार 21 मई को मानस भवन शहडोल में भारतीय जनता पार्टी ने ज़िला कार्य समिति की बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम कन्या पूजन करते हुए की गई, इसके बाद भाजपा के पितृ पुरूषों एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में मंचासीन अतिथयों का भाजपा की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं उत्साह देखने को मिला उनके मार्गदर्शन के लिए जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं, मैं अपने सभी कार्यकर्ता बंधुओं एवं मातृशक्तियों का हृदय से अभिनंदन करता हूँ जो इतनी कड़ी धूप और गर्मी में भी प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन लेने आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है, भाजपा की जीत का असली हकदार हमारे सबसे अंतिम पायदान का कार्यकर्ता हैं, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक इनकी जीत सिर्फ और सिर्फ हमारे जमीनी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले किस तरह कांग्रेस ने प्रदेश का बंटाधार किया बीच में उन्हें 15 महीने की सरकार चलाने का मौका मिला तो उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया और सिर्फ झूठ फैलाया आज मौका है इस झूठी कांग्रेस पार्टी का सच सबके सामने लाने का संकल्प लें होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाकर ही दम लेंगे। और झूठी कांग्रेस पार्टी की हक़ीक़त सब के सामने लाएंगे। भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश को मजबूती प्रदान की है, लोगों को सम्मान दिया है। वैश्विक पटल पर आज भारत से आंख मिलाने का दुस्साहस करना संभव नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा को अबकी बार 200 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, भारतीय जनता पार्टी प्रथम जिला अध्यक्ष जन संघी जेठानंद भागदेव भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी शर्तेन्दु तिवारी, जिला प्रभारी पितांबर टोपनानी, सांसद हिमाद्री सिंह, महिला एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष अमिता चपरा, विधायक मनीषा सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक शरद कोल, ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, पूर्व विधायक सुंदर सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, जिला महामंत्री संतोष लोहानी सहित शहडोल जिले के समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सहित बूथ समिति के सदस्य एवं त्रिदेव उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम जिला अध्यक्ष जन संघी जेठानंद भागदेव का साल श्रीफल पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया एवं जिले में बूथ विस्तारक अभियान ।
2 शानदार काम कर हंड्रेड परसेंट कार्य पूर्ण करने वाले तीन मंडल अध्यक्षों का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया मंडल अध्यक्ष जय सिंह नगर राम नारायण पांडे मंडल अध्यक्ष जैतपुर सचिन सेठिया मंडल अध्यक्ष खैरहा विपुल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को बाईक रैली के माध्यम से नगर में प्रवेश कराया गया। जयस्तंभ चौक पर भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा के नेतृत्व में समस्त नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाए। शहीद भगत सिंह परिसर के समीप जिला महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष निभा गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों ने जगह-जगह स्वागत किया।
शहडोल आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष को बधाई एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी द्वारा किया गया उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी विनय केवट ,सुनील मिश्रा अरुण द्विवेदी, द्वारा दी गई।
