S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: जीतू पटवारी  का रोड शो एवं संगठनात्मक बैठक 13 फरवरी को

0 287

जीतू पटवारी  का रोड शो एवं संगठनात्मक बैठक कल 

शहडोल (संजय गर्ग) । मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन जीतू पटवारी जी का आगमन दिनांक 13 फरवरी को शहडोल जिले मे हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अनूपपुर से दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचेंगे, जहां बगिया होटल के सामने से बाइक रैली के साथ काँग्रेस भवन पहुंच कर पत्रकार वार्ता करेंगे,पत्रकार वार्ता के उपरांत गांधी चौक मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मानस भवन पहुंचेंगे, मानस भवन मे जयसिंह नगर विधान सभा के काँग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक मे सम्मिलित होंगे,संगठनात्मक बैठक के उपरांत अंबेडकर चौक पहुंच कर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत कटनी के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं प्रदेश सचिव अजय अवस्थी ने समस्त काँग्रेस जन एवं आमजन से कार्यक्रम मे सम्मिलित होने की अपील की है।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.