S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

शहडोल : हफ्ते और महीने के नजराने में सिमटा कानून का पहरेदार , माफियाओं से क्या है वर्दी का सरोकार

0 840

हफ्ते और महीने के नजराने में सिमटे कानून के पहरेदार , माफियाओं से क्या है वर्दी का सरोकार

शहडोल (संजय गर्ग)। इन दिनों जिस तरह से अवैध रेत उत्खनन व अवैधकोल खनन करने वाले माफिया सिंडिकेट सक्रियता से जिले के खनिज संपदा को नष्ट करने पर आतुर हैं।
वहीं दूसरी ओर मुक दर्शक बन स्थानीय प्रशासन इस पूरे अवैध काले कारोबार को संचालित होते देख रहा है।
सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत मैकी, पटासी, डालाघाट , से लगातार माफिया सिंडिकेट द्वारा कोयला , व रेत का अवैध खनन लगातार जारी है।

वर्दी के इशारे पर अवैध कारोबार का मायाजाल
जहां एक ओर जिले के अंदर खनिज संपदा का दोहन कर लगातार भारी मात्रा में अवैध कोयला व रेत को खपाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों की यदि माने तो सोहागपुर पुलिस के वर्दी धारी के संरक्षण व इशारे पर यह सारा का सारा अवैध उत्खनन का काला कारोबार संचालित हो रहा।

ट्रैक्टर व डग्गियो से हो रही लोडिंग
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार अवैध रेत व कोयले की लोडिंग ट्रैक्टर व डग्गियो से हो रही है। रात दिन अवैध रेत कोयले से लोड गाड़ियां सोहागपुर थाना क्षेत्र से होते हुए निकलते हैं लेकिन अवैध कारोबार को संचालित कर रहे माफिया सिंडीकेटों के नजरानों की पट्टियां वर्दीधारियों ने अपनी आंखों में बांध रखी है। जिस वजह से इन्हें सड़कों पर अवैध रेत कोयले की गाड़ियां नहीं दिखाई देती है।

माफियाओं से हफ्ते महीने की है सेटिंग
जानकार सूत्रों की माने तो जिले में सक्रिय अवैध खनन माफिया से कानून के पहरेदार को हफ्ते महीना के नजरानो की पेशकश माफिया द्वारा की जाती है इसके वजह से निरंतर माफिया शहडोल जिले से लेकर उमरिया जिले तक रेत की और कोयले की चोरी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस कोयले का अवैध उत्खनन में कई जाने भी जा चुकी है उसके बावजूद भी प्रशासन की आंखें बंद ही नजर आ रही है, क्या किसी बड़े घटना का इंतजार कर रही स्थानीय प्रशासन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.