S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

शहडोल / जयसिंहनगर : एक पेड़ मां के नाम अभियान पर माफियाओं का डेरा अंकित उर्फ सोनू का सिंडिकेट बरपा रहा जंगलों पर कहर ……. ,सो रहे विभाग के जिम्मेदार , रात के अंधेरे में सूने जंगलों में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लकड़ी का कारोबार

0 1,204

एक पेड़ मां के नाम अभियान पर माफियाओं का डेरा  अंकित उर्फ सोनू का सिंडिकेट बरपा रहा जंगलों पर कहर ……. ,

सो रहे विभाग के जिम्मेदार , रात के अंधेरे में सूने जंगलों में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लकड़ी का कारोबार

शहडोल (संजय गर्ग)। एक और जहां शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वन संरक्षण अधिनियम को लेकर सक्रियता और जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। साथ ही शासन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृक्षों को बचाने एवं उनमें वृद्धि करने की मुहिम भी चलाई जा रही है। ऐसे में शासन की मंशा पर पानी फेरते हुए अवैध लकड़ी माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में सूने जंगलों में पर्यावरण की बली चढ़ाने का काम किया जा रहा है।
ऐसे में विभाग की छवी धूमिल होती दिख रही है।
ऐसा ही एक मामला जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बरटोला ग्राम दरैन में सामने आया है जहां सूने जंगलों में अवैध लकड़ी का काम किया जा रहा है।
दो ट्रैकों में 40 टन से ऊपर माल
दरअसल दरैन बरटोला में देर रात ऊमर की बेशकीमती लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर जारी है। बीती रात हमारी टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान कथित लोकेशन पर यूपी की 12 चका ट्रक मौके पर मिला जिसका गाड़ी नंबर up 71 T5900 हैं। उक्त वाहन में इमरती लकड़ी जिसे हम ऊमर के नाम से भी जानते हैं। वह वाहन में लोड थी।
विश्वत सूत्रों के अनुसार कथित लोकेशन पर दो गाड़ियां मौजूद थी पर जैसे ही हमारी टीम वहां पहुंची उसके पहले ही एक गाड़ी वहां से रवाना हो चुकी थी।
जानकारों की माने तो बारह चका ट्रक में एक गाड़ी में कम से कम 40 टन अवैध ऊमर लकड़ी का अवैध परिवहन बगैर टीपी के किया जा रहा था।
जिस पर एक गाड़ी मौके पर हमारी टीम द्वारा पकड़ी गई।

कौन है सोनू जिसका सक्रिय है जंगल में सिंडिकेट…… सूत्र

अपुष्ट सूत्रों की माने तो कथित जंगलों में इन दिनों अंकित उर्फ (सोनू) नामक व्यक्ति के द्वारा सिंडिकेट बनाकर ग्राम दरैन के जंगल में लगातार अवैध लकड़ी के कारोबार को संचालित किया कर रहा है।

आसपास अलग-अलग जगह कटी लकड़ी
निरीक्षण में पड़ताल के दौरान हमारी टीम ने पाया कि ग्राम दरैन से लगे बरटोला में समुदायिक भवन के सामने और ग्रामीणों के घरों से लगे आसपास के खेत खलियानों पर भी ऊमर की लकड़ी कटी हुई वहां पड़ी मिली। अवैध माफिया सिंडिकेट के द्वारा एक ही जगह से नहीं बल्कि इस क्षेत्र के आसपास के इलाकों से लकड़ी काटकर गाड़ी में लोड करवाता है।
इसमें बड़ा सवाल यह है कि इन माफिया सिंडिकेटो के द्वारा भारी मात्रा में अवैध लकड़ी का कारोबार आखिर किसके सह पर संचालित हो रहा है । और क्या इस कारोबार में विभाग के लोग भी शामिल हैं ऐसे कई सवाल बने हुए। और क्या कारण है कि वन विभाग जयसिंहनगर रेंज के द्वारा रेंज के क्षेत्र पर चल रहे अवैध कारोबार पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इनकी प्रतिक्रिया
1.जैसा कि आपने बताया मैंने आपकी डिटेल बीट रेंजर को दे दी है गाड़ी अभी भी वही खड़ी है टीपी वगैरा नहीं है हम डिटेल इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं यदि इसमें हमारे विभाग से किसी की संलिप्तता है तो हम उस पर जरूर कार्यवाही करेंगे।
तरुणा वर्मा ( जिला वन अधिकारी) उत्तर वन मंडल जयसिंहनगर/ब्यौहारी जिला शहडोल
=======================

2. डिप्टी रेंजर साहब बताएं की ऑनलाइन पहले इसने अप्लाई किया था फिर वह फेल हो गया । दो गाड़ी नहीं एक ही गाड़ी थी। जब नाम पूछा गया तो बीट गार्ड ने अपना नाम नहीं बताया।

सदन लाल पनिका ( ट्रूकॉलर के अनुसार) बीट गार्ड चंदौरा अमझोर जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.