S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल :गुरु वंदन समाज और बच्चों में माता-पिता और गुरु के प्रति श्रद्धा की भावना विकसित करना आयोजन का उद्देश्य , शिक्षक संघ बुढ़ार का खंड स्तरीय गुरु वंदन कार्यक्रम संपन्न

0 259

 

गुरु वंदन  समाज और बच्चों में माता-पिता और गुरु के प्रति श्रद्धा की भावना विकसित करना आयोजन का उद्देश्य ,

शिक्षक संघ बुढ़ार का खंड स्तरीय गुरु वंदन कार्यक्रम संपन्न 

शहडोल (संजय गर्ग) । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तत्वावधान खंड स्तरीय गुरु वंदन कार्यक्रम विकासखंड बुढार के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र आदिवासी बालक आश्रम साखी में जो की जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से मात्र एक किलोमीटर दूर है, संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड इकाई बुढार ,तहसील इकाई बुढार ,और तहसील इकाई जैतपुर के सहयोग से आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया ,इसके पश्चात भगवान श्री गणेश और गुरु वशिष्ठ का पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात विकास खंड के चार सेवा निवृत गुरुओं का जिसमें डॉक्टर शिव कुमार मिश्रा,  मनोज कांत शर्मा , कमलेश कुमार मिश्रा और श्री ददुआ सिंह को शाल ,श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे विनोद कुमार सिंह जिला सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल ने कार्यक्रम भूमिका रखते हुए कहा कि गुरु का महत्व हमारे वेद ने जो बताया है वह हमारे जीवन में चरितार्थ है ,किंतु समय के साथ गुरु शिष्य परंपरा में एक अवरोध सा उत्पन्न हुआ है जो कि मैकाले की शिक्षा पद्धति को अपनाने करने के कारण दृष्टिगोचर हो रहा है ।आज मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन एक बार पुनः गुरु वंदन का आयोजन कर समाज और बच्चों में माता-पिता और गुरु के प्रति श्रद्धा की भावना विकसित हो ,इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षक संघ विगत कई वर्षों से गुरु पूर्णिमा के आसपास गुरु वंदन का प्रकल्प आयोजित करता रहा है ।इसी दिशा में इस पर मध्य प्रदेश शासन ने भी विद्यालयों में दो दिवसीय गुरु वंदन कार्यक्रम रखा था। सभी सहभागियों का स्वागत विकासखंड बुढार के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में किया।संबोधन के क्रम में जिन गुरुओं का सम्मान किया गया सभी ने अपनी-अपनी विचार रखें। जिला संगठन मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरु वंदना का कार्यक्रम जिले के दूरस्थ बनवासी अंचल में आयोजित करने हेतु आयोजकों वीरेंद्र सिंह करचुली, जितेंद्र कुमार तिवारी , सीमा सिंह, हरिलाल सिंह ,सत्य प्रकाश मिश्रा प्रेमानंद सिंह विश्वनाथ त्रिपाठी एवं उनके साथियों की सराहना की। जिला अध्यक्ष लाल जी तिवारी ने गुरु वंदन के गीत और कविताएं प्रस्तुत किया । अपने उद्बोधन में संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ संभाग शहडोल रमाशंकर मिश्रा जी ने कहा कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ एक राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है ,जो कि राष्ट्रहित , शिक्षा हित और छात्र हित तथा शिक्षक हित के लिए काम करता है। हम अपने संगठन के किसी भी पदाधिकारी को यह कतई नहीं कहते की आप विद्यालय में अपने शिक्षकीय दायित्व से जरा भी पीछे हटें ,सब दायित्व निर्वहन के बाद संगठन का कार्य करें। हमारा संगठन कभी नहीं कहता कि हमारी मांगे पूरी हों ,चाहे जो मजबूरी हो ।बल्कि हमारा नारा है- देश हित में करेंगे काम ,काम के लेंगे पूरे दाम । अतः आप सभी उपस्थित शिक्षकों से अनुरोध है की मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की चल रही सदस्यता अभियान में आप संगठन की सदस्यता अधिक से अधिक ग्रहण करें और संगठन को मजबूत करें ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय सचिव व संभाग प्रभारी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता और गुरु ही हमारे जीवन को सुगम बनाते हैं। अतः उनका सम्मान करना एवं उनकी आज्ञा का पालन करना, हम सभी का दायित्व है ।उन्होंने बताया कि शिक्षकों के चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश शीघ्र ही होंगे साथ ही नव शिक्षक संवर्ग के साथियों को उनके नियुक्ति तिथि से वरीयता मिले और उनकी पेंशन प्रणाली में सुधार किया जाकर पुरानी पेंशन बहाल की जाए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सतत् प्रयत्नशील है ,और आशा है कि निकट भविष्य में हम सफल होंगे ।कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष जैतपुर वीरेंद्र सिंह करचुली ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात सभा स्थल आदिवासी बालक आश्रम साखी के विशालकाय परिसर में एक पेड़ मां के नाम प्रकल्प के तहत विभिन्न फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया, तथा उनके सुरक्षा का शपथ लिया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों एवं सहभागियों को स्वल्पाहार और चाय पिलाई गई ।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष  मीला मार्को ,माया जयलाल पन्नेलाल सिंह ,प्रधानाध्यापक मनमोहन सिंह, स्थानीय संकुल प्राचार्य ,प्रमोद कुमार कुशवाहा सहित दर्जनों शिक्षक और आश्रम की सभी बच्चों ने भागलिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.