शहडोल : भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम ….. महादेव की भक्ति ही है इन युवाओं की शक्ति,अमरकंटक से आ रहे शहडोल
भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम ….. महादेव की भक्ति ही है इन युवाओं की शक्ति,
अमरकंटक से आ रहे शहडोल
शहडोल (संजय गर्ग)। पवित्र सावन मास प्रारंभ है लोग अपनी इच्छा शक्ति के अनुसार देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्ति साधना कर रहे हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना महादेव की आराधना के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में अमरकंटक से शहडोल की ओर 24 जुलाई को कावड़ यात्रा पर निकली युवाओं की टोली जो की 28 जुलाई को शहडोल पहुंचेगी।
हिंदुत्व का प्रचार इन दिनों इस कदर है कि यह एक तरीके से युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। जहां अपनी भक्ति की शक्ति को जगाते हुए 16 लोगों की युवा टीम अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ के रूप में लेकर महादेव की आराधना में लीन होते हुए शहडोल आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को निकले यह युवा अभी फिलहाल राजेंद्र ग्राम पहुंच चुके हैं।
28 को यह शहडोल पहुंचेंगे इसके बाद उत्साहपूर्वक गाजे बाजे के साथ युवाओं की यह टोली शहर के मध्य से होते हुए बाणगंगा जा कर वहां पर पूजा दर्शन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
महादेव की पवित्र कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से रोहित, आनंद, रोशन , बेगिन, उत्कर्ष , संजू , समीर , विशाल , राहुल , बंसी , कृष्णा ,आदि , कुणाल , समीर , अंकुश निलेश , इन युवाओं के नाम सम्मिलित हैं।
