जयसिंह नगर (संजय गर्ग) । व्यापारी संघ जैसीनगर के द्वारा दिनांक 26 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में संघ के सदस्यों के द्वारा सर्व सहमति से बृजेंद्र पांडे को व्यापारी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्षेत्र के व्यापारियों का मानना है कि बृजेंद्र पांडे के अध्यक्ष पद पर होने से व्यापारियों
को लाभ होगा। एवं नए और छोटे व्यापारियों को नए व्यापार के साधन भी उपलब्ध होंगे।
बता दें कि बृजेश पांडे जोकि जयसिंह नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई समाजसेवी सीता प्रसाद पांडे, ( दाऊ) के पुत्र हैं। एवं कई वर्षों से व्यापार के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं ।
इस अवसर पर बृजेंद्र पांडे को जयसिंहनगर के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी मंडल के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई
एमपी आयुष न्यूज़ की टीम बृजेंद्र पांडे को मंगल शुभकामनाएं देती है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
