उदिया योजना के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन
जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। विकास खंड जयसिंहनगर में उदिया योजना की कार्यशाला सम्पन्न हुई कार्यशाला में किशोरी बालिकाओ को मासिक धर्म उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलाव सम्बन्धित विषय पर जानकारी दी गई l
जिला स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत महाविधालय प्राचार्य, महिला बाल विकास संयुक्त संचालक मनोज लरोकर, डॉ. दीप्ती कोले, पर्वेक्षक सुनीता शर्मा, दीप्ती द्विवेदी, अन्जा, खुश्बू, महाविधालय के प्राचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी, डॉ मंगल सिंह, डॉ अर्चना, डॉ प्रमिला, डॉ. प्रीति रजक, डॉ. प्रीति कुशवाहा महाविधालय की बालिका एवं महिला बाल विकास की सेक्टरों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही l कार्यशाला की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं अतिथियों के स्वागत उपरांत पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा उदिया योजना पर विस्तृत जानकारी के साथ आवश्यक सुझाव किशोरी बालिकाओ को दिए गए ।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्या पाण्डेय द्वारा किया गया कमलेश तिवारी के द्वारा मासिक धर्म के दौरान साफ़ सफाई से सम्बन्धित जानकारी दी गई l कमला वर्मा एवं पुस्पा जायसवाल ने कार्यशाला में योजना से जुडी जानकारी दी ।
