S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

जयसिंहनगर: जयसिंह मरावी ने किया खरीका नाला स्टेप डैम का शिलान्यास

0 306

 

जयसिंहनगर  (संजय गर्ग) ।  जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनी में विकास कार्यो के अंतर्गत ग्राम वासियो की सुविधा के लिए खरीका नाला में स्टाप डैम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया l

 गौरतलब है की खेती के लिए वर्षो से मोहनी ग्राम वासियों द्वारा खरिका नाला में स्टाप डैम की मांग प्रस्तावित थी l 

जिस पर जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी के द्वारा लम्बे समय से प्रयास किया जा रहा था l 

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने विधायक के प्रयासों की सराहना की साथ ही जनपद स्तर पर प्रदेश सरकार के चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की l मुख्य मंत्री की नवीन योजना लाडली बहना से ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को लाभ लेने की अपील की साथ ही अंत्योदय समिति अध्यक्ष अरुण गौतम ने मध्य प्रदेश सरकार की जनहितैषी सरकारी योजनाओ पर चर्चा की l 

 प्रदेश सरकार की योजनाओं पर की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि रहे जयसिंहनगर विधानसभा विधायक जय सिंह मरावी ने प्रदेश सरकर की योजनाओ पर चर्चा की साथ ही कार्यक्रम में अपनी समस्याए लेकर आए ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया l 

 कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक जयसिंहनगर जय सिंह मरावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, अंत्योदय समिति अध्यक्ष अरुण गौतम, भाजपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय, दीपक केशरवानी, ढोलर सरपंच कविता सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता सहित ग्राम निवासी उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन जनपद सदस्य राम प्रसाद पयासी ने किया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.