S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

जयसिंहनगर : कार्यस्थल जनपद पंचायत जयसिंहनगर का क्षेत्र तो निवास शहडोल में  , उपयंत्री का चलता है सिक्का तभी तो लोग रह जाते हैं ढूंढते

0 238

कार्यस्थल जनपद पंचायत जयसिंहनगर का क्षेत्र तो निवास शहडोल में 

उपयंत्री का चलता है सिक्का तभी तो लोग रह जाते हैं ढूंढते

 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । मिलीं जानकारी अनुसार जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत क्षेत्र के उपयंत्री का इस कदर बोल बाला है कि उनके द्वारा अपना मनमाना रवैया ही चलाया जाता है तभी तो जिन्हें जयसिंहनगर में अपना निवास स्थान बनाना चाहिए किंतु उनके द्वारा रोज शहडोल से अप डाउन किया जाता है जी हां आपको बता दें की जनपद पंचायत जयसिंहनगर में आदित्य द्विवेदी जैसे उपयंत्री भी मौजूद है जो अपना निवास जयसिंहनगर ना बनाकर बल्कि शहडोल से इनके द्वारा आना-जाना किया जाता है जिससे लोगों की मानें तो उपयंत्री महोदय से मिलने में काफी कठिनाइयां होती है और होती भी क्यों न होगी क्योंकि इनका आधे से ज्यादा समय तो आने जाने में ही निकल जाता होगा तो वह क्षेत्रों से किस तरह से अवगत होते होंगे यही नहीं बल्कि उपयंत्री महोदय से मिलने की बात तो दूर इनके द्वारा लोगों का फोन उठाने में भी आनाकानी में थोड़ी कसर नहीं करते जबकि इनके हिस्से में कई ऐसे ग्राम पंचायत शामिल है जो अपने कार्यों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं तो फिर आखिर यह लोगों से कैसे रूबरू हो समझ में यह नहीं आता कि क्या उच्च अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर किसी तरह का लगाम नहीं है या फिर वह अपने अधिकारियों की बात को नजरअंदाज करते हैं तभी तो इनका कार्य स्थल जहां जयसिंहनगर जनपद का क्षेत्र है किंतु इनका निवास स्थान शहडोल बना हुआ है वह शहडोल से आने के बाद किस तरह से अपने सभी क्षेत्रों का मुआयना दिन भर में करते होंगे क्योंकि इन्हें जो ग्राम पंचायत दी गई है उनमें कतिरा, विनैका जैसे कई ग्राम शामिल है

Leave A Reply

Your email address will not be published.