S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : गणेश मंदिर से होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी कलश यात्रा कल से होगा संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ 

0 327

गणेश मंदिर से होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी कलश यात्रा कल से होगा संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ 

    शहडोल (संजय गर्ग)। गुरुवार 20 मार्च से शुभम पैलेस शहडोल में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। श्रीराम कथा के आयोजक मनोज ट्रेडिंग,मनोज एंड ब्रदर्स एवं मनोज टीवीएस परिवार के हनुमान प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्मृति शेष दादाजी कौशल प्रसाद गुप्ता एवं पिताश्री राममित्र गुप्ता के पुण्य स्मरण में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन गुरुवार 20 मार्च से 29 मार्च तक किया गया है। श्री राम कथा का शुभारंभ 20 मार्च को दोपहर 02 बजे से कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल शुभम पैलेस पहुंचेगी।

 श्रीराम कथा का श्रवण ब्रम्हलीन स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य के कृपापात्र आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा स्वामी रामकृष्ण आचार्य के सानिध्य में कथा के मुख्य यजमान श्रीमती बब्बी बाई गुप्ता सहित श्रोताओ को प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्रीराम कथा महात्म्य का श्रवण कराएंगे। प्रातः ग्रीन सिटी के समीप निवास पितृछाया में यज्ञाचार्य पंडित रामसुशील शास्त्री द्वारा प्रतिदिन पूजा पाठ संपादित कराया जाएगा। तत्पश्चात अपरान्ह तीन बजे से शुभम पैलेस में आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान श्रोताओं को कराएंगे। श्रीराम कथा के शुभारंभ पर गुरुवार 20 मार्च को कलश यात्रा के उपरांत अपरान्ह तीन बजे से रामायण महात्म्य, वंदना, नाम महिमा इत्यादि का रसपान महाराज जी द्वारा श्रोताओं को कराएंगे।

नौ दिनों तक चलने वाले श्रीराम कथा का विश्राम शनिवार 29 मार्च को हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है।श्रीराम कथा के आयोजक मनोज टीवीएस परिवार के श्रीमती बब्बी बाई गुप्ता, श्रीमती सुनीता-हनुमान प्रसाद गुप्ता,श्रीमती वर्षा-राजेश गुप्ता,श्रीमती आरती-मनोज गुप्ता,श्रीमती रुचि-योगेश गुप्ता,श्रीमती काजल-हिमांशु गुप्ता के साथ शिवांशु,अक्षत,दीपांशु, अनन्या,आव्या,नित्या ने सभी से सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आहवान किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.